आठ सूत्री मांगों को लेकर दिया धरना

Updated:
विज्ञापन

बांका : 5 धरना पर बैठे शिक्षक प्रतिनिधि, बांका बिहार पंचायत नगर प्रारंभिक शिक्षक संघ द्वारा शनिवार को प्रखंड कार्यालय के समीप धरना दिया गया. धरना में प्रखंड क्षेत्र के सभी शिक्षक अपनी आठ सूत्री मांगों को लेकर धरना पर बैठे रहे. संघ के शिक्षक अपने बैनर तले प्रखंड कार्यालय के समीप दिन भर धरना […]

विज्ञापन

बांका : 5 धरना पर बैठे शिक्षक प्रतिनिधि, बांका बिहार पंचायत नगर प्रारंभिक शिक्षक संघ द्वारा शनिवार को प्रखंड कार्यालय के समीप धरना दिया गया. धरना में प्रखंड क्षेत्र के सभी शिक्षक अपनी आठ सूत्री मांगों को लेकर धरना पर बैठे रहे.

संघ के शिक्षक अपने बैनर तले प्रखंड कार्यालय के समीप दिन भर धरना पर बैठे रहे. इसी दौरान शिक्षकों ने मांग पत्र को प्रखंड विकास पदाधिकारी सौंपा. साथ ही बीडीओ को पत्र देते हुए यह पत्र मुख्यमंत्री तक पहुंचने की गुहार लगायी. इस मौके पर प्रखंड अध्यक्ष सुजीत कुमार, नंद कुमार नंदु, दयानंद कुमार, नंद किशोर साह, सुरेश दास, मंटू प्रसाद, पवन कुमार, विकास ठाकुर, परवेश कुमार, सुबोध मंडल, प्रमोद ठाकुर, पवन कुमार, कन्हैया सिंह व अन्य शिक्षक उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन