सड़क पर फिर लगायी दुकानें, दो हो गये गिरफ्तार और छह ने भरे जुर्माना
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 29 Aug 2018 6:31 AM
बांका : आदत अतिक्रमणकारियों को सही रास्ते पर लाने के लिए प्रशासनिक अभियान ने जोर पकड़ लिया है. सीओ सुजीत कुमार के नेतृत्व में मंगलवार को फिर से अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया. पुलिस बल व जेसीबी के सहायता से करीब दर्जनों दुकान को सड़क से हटाया गया. यह अभियान थाना समीप से शुरु होकर […]
बांका : आदत अतिक्रमणकारियों को सही रास्ते पर लाने के लिए प्रशासनिक अभियान ने जोर पकड़ लिया है. सीओ सुजीत कुमार के नेतृत्व में मंगलवार को फिर से अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया. पुलिस बल व जेसीबी के सहायता से करीब दर्जनों दुकान को सड़क से हटाया गया. यह अभियान थाना समीप से शुरु होकर गांधी चौक, पोस्टऑफिस लेकर शास्त्री चौक के आगे तक चलाया गया. जबकि प्रशासन की अतिरिक्त टीम ने गांधी चौक से लेकर कटोरिया बस स्टैंड तक भी अतिक्रमणकारी के विरुद्ध अभियान चलाया.
इस दौरान छह दुकानदारों से करीब पांच हजार जुर्माना की राशि वसूल की गयी. अतिक्रमण के विरुद्ध चले इस अभियान से मार्केट में हलचल मच गयी. दुकानदार अपनी दुकान समेट कर भागते दिखे. जबकि दो दर्जन से अधिक सड़क पर लगाये गुमटी को दुकानदार बंद कर फरार हो गये. प्रशासनिक टीम ने सभी गुमटी वाले का नाम भी चिह्नित कर लिया है. इनसे कानूनी तौर पर निपटने की तैयारी है. वहीं इस दौरान सरकारी कार्य में बाधा उत्पन्न करने वाले शिवाजी चौक स्थित फल विक्रेता प्रवीण कुमार व सहयोगी को गिरफ्तार कर थाना लाया गया. जहां अंतिम चेतावनी के साथ पीआर बांड पर छोड़ दिया गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










