नहीं मिल रहा जुडिशियल स्टांप, कई पर वारंट जारी

बांका : न्यायालय कार्य के लिए उपयोग में आने वाले स्टांप का किल्लत इन दिनों चरम पर है. न्यायालय परिसर स्थित जिला निबंधन कार्यालय से संचालित फ्रैंकिंग मशीन विगत एक पखवारा से खराब पड़ा हुआ है. जिससे न्यायालय कार्य के लिए पहुंचे लोगों को काफी कठिनाईयों का सामना करना पड़ रहा है. स्टांप के किल्लत […]
बांका : न्यायालय कार्य के लिए उपयोग में आने वाले स्टांप का किल्लत इन दिनों चरम पर है. न्यायालय परिसर स्थित जिला निबंधन कार्यालय से संचालित फ्रैंकिंग मशीन विगत एक पखवारा से खराब पड़ा हुआ है. जिससे न्यायालय कार्य के लिए पहुंचे लोगों को काफी कठिनाईयों का सामना करना पड़ रहा है. स्टांप के किल्लत से इनसे जुडे न्यायिक कार्य में काफी खलल पैदा हो रही है. स्टांप नहीं मिलने से सोमवार को न्यायालय परिसर में लोगों ने जमकर हंगामा किया. लोगों ने आरोप लगाया कि फ्रैंकिंग कार्यालय कभी समय पर नहीं खुलता है और न ही स्टांप की पूर्ति समय पर हो पाती है. जिसका खमियाजा आमलोगों को उठाना पड़ रहा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




