पेयजल संकट दूर करने में पीएचइडी उदासीन
Author :Prabhat Khabar Digital Desk
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Updated at :25 May 2015 10:21 AM
विज्ञापन

औरंगाबाद (कोर्ट) : जिले के कुटुंबा, देव व नवीनगर प्रखंड के दर्जनों गांवों में पीने के लिए पानी नहीं मिल रहा है. अधिकतर चापाकल सूख गये है. पेयजल संकट गहराने के बावजूद इस समस्या को दूर करने के प्रति पीएचइडी उदासीन है. उक्त बातें पूर्व मंत्री सुरेश पासवान ने बुधवार को एक बयान जारी कर […]
विज्ञापन
औरंगाबाद (कोर्ट) : जिले के कुटुंबा, देव व नवीनगर प्रखंड के दर्जनों गांवों में पीने के लिए पानी नहीं मिल रहा है. अधिकतर चापाकल सूख गये है. पेयजल संकट गहराने के बावजूद इस समस्या को दूर करने के प्रति पीएचइडी उदासीन है.
उक्त बातें पूर्व मंत्री सुरेश पासवान ने बुधवार को एक बयान जारी कर कहा है. उन्होंने कहा कि इस समस्या के समाधान के लिए कई बार पीएचइडी के पदाधिकारी से मिले, लेकिन उनके द्वारा आज तक कोई पहल नहीं की गयी. उन्होंने कहा कि चापाकलों के साथ-साथ तालाब भी सूख गये हैं, जिससे मवेशियों को भी पीने का पानी नहीं मिल रहा है. उन्होंने इस दिशा में जल्द से जल्द पीएचइडी के अधिकारियों से पहल करने की मांग की है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










