आखिर कब तक गुनाहगारों की तरह मुंह छिपाती रहेगी छात्र

देवकुंड (औरंगाबाद): एक तरफ सरकार बेटी पढ़ाओ, बेटी बचाओ के नारे दे रही है. वहीं दूसरी ओर बेटियों पर हो रहे अत्याचार पर लगाम नहीं लग पा रही. ऐसी स्थिति सिर्फ हमारे ही राज्य में नहीं, बल्कि पूरे देश में है. राज्य में हर दिन कहीं न कहीं छेड़छाड़ की वारदात या दुष्कर्म की घटना […]
घटना के छठे दिन भी पीड़िता अपने सहेली के घर ही छिपी रही. पुलिस ने उसे न तो कोई सुरक्षा मुहैया करायी है और न ही उसके गुनाहगारों को पकड़ने में दिलचस्पी दिखा रही. एक व्यक्ति ने बताया कि जो पीड़ित की सुरक्षा में लगे हैं, उन्हें भी साजिश के तहत केस में फंसाने की बात हो रही है. हालांकि हसपुरा थाने की पुलिस गिरफ्तारी के लिये लगातार छापेमारी तो कर रही, पर अभी तक कोई कामयाबी हासिल नहीं हुई है. बिहार राज्य अति पिछड़ा आयोग के सदस्य प्रमोद चंद्रवंशी ने बताया कि यह घटना उनके संज्ञान में है. वह वरीय पदाधिकारी से बात कर रहे हैं. पुलिस अधिकारियों से भी बात हुई है. जल्द ही दोषियों पर कार्रवाई व छात्र को सुरक्षा दिलायी जायेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










