मदनपुर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में खुला जेनेरिक दवाखाना (फोटो नंबर-18) परिचय- उदघाटन करते डीपीएम कुमार मनोज व प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी नवल किशोर सिंह

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 24 Nov 2014 6:02 PM

विज्ञापन

औरंगाबाद (ग्रामीण) गरीबों के स्वास्थ्य सुविधा पर सरकार लगातार ध्यान दे रही है. स्वास्थ्य के क्षेत्र में जेनेरिक दवा को क्रांतिकारी पहल माना जाता है. इसका खास वजह यह है कि काफी कम कीमत पर स्वास्थ्य वर्धक दवाइयां लोगों को मिल जाया करती है. सोमवार को मदनपुर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में आशुतोष मेडिसिन के नाम […]

विज्ञापन

औरंगाबाद (ग्रामीण) गरीबों के स्वास्थ्य सुविधा पर सरकार लगातार ध्यान दे रही है. स्वास्थ्य के क्षेत्र में जेनेरिक दवा को क्रांतिकारी पहल माना जाता है. इसका खास वजह यह है कि काफी कम कीमत पर स्वास्थ्य वर्धक दवाइयां लोगों को मिल जाया करती है. सोमवार को मदनपुर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में आशुतोष मेडिसिन के नाम से एक जेनेरिक दवाखाना खोला गया. इसका उद्घाटन स्वास्थ्य विभाग के डीपीएम कुमार मनोज व प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ नवल किशोर सिंह ने संयुक्त रूप से फीता काटकर कर किया. उद्घाटन के उपरांत सैकड़ों मरीजों के बीच प्रसाद वितरण किया गया. अतिथियों ने मरीजों को दवाखाना के बारे में गंभीरता से बताया. दवाखाना संचालक धनंजय कुमार ने बताया कि मरीजों को यहां दवा पर 60 प्रतिशत की छूट मिलेगी. यानी 100 रुपये की दवा महज 40 रुपये में मरीजों को प्राप्त होगा. यहां मरीजों को 24 घंटे सेवा उपलब्ध होगा. इस मौके पर डॉ धीरेंद्र वर्मा, डॉ निर्मला, आउट सोर्सिंग संचालक सत्येंद्र नारायण सिंह सहित दर्जनों समाजसेवी उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन