नवीनगर में दीवार गिरने से दो की मौत

Updated:
विज्ञापन

नवीनगर (औरंगाबाद) : माली थाना क्षेत्र के कोल मंझौली गांव में दीवार गिरने से दो लोगों की मौत हो गयी. मृतक उदल पासवान (30) व सीताराम पासवान (45) दोनों मिल कर फूस का छप्पर मिट्टी के दीवाल के ऊपर चढ़ा रहे थे. यह घर भी सीताराम पासवान का था. छप्पर चढ़ाने के क्रम में मिट्टी […]

विज्ञापन

नवीनगर (औरंगाबाद) : माली थाना क्षेत्र के कोल मंझौली गांव में दीवार गिरने से दो लोगों की मौत हो गयी. मृतक उदल पासवान (30) व सीताराम पासवान (45) दोनों मिल कर फूस का छप्पर मिट्टी के दीवाल के ऊपर चढ़ा रहे थे.

यह घर भी सीताराम पासवान का था. छप्पर चढ़ाने के क्रम में मिट्टी का दीवार जड़ से ही उलट गया. दोनों उसके नीचे दब गये. घटना के बाद जब गांव के लोग वहां पहुंचे तो मलबे के नीचे से दोनों को निकाला. इसमें उदल पासवान की मौत तो घटनास्थल पर हो गयी थी. सीताराम पासवान की स्थिति नाजुक थी. इसे इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया जा रहा था कि रास्ते में ही मौत हो गयी. इस घटना के बाद इस घर में मातम छाया हुआ है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन