ठंड के कहर से ठहर गया जनजीवन सुबह का तापमान रहा सात के करीब
Updated at : 30 Dec 2017 9:38 AM (IST)
विज्ञापन

दोपहर बाद मिली राहत औरंगाबाद कार्यालय : सर्द हवाओं का कहर अब दिखने लगा है. इस वर्ष की सबसे अधिक ठंड शुक्रवार को देखा गया. दिन के 11 बजे तक शहर कोहरे की चादर में लिपटी रही तो हाइवे पर सन्नाटा दिखा. जिस राष्ट्रीय राजमार्ग दो से हजारों वाहनों का आवागमन होता है उस पर […]
विज्ञापन
दोपहर बाद मिली राहत
औरंगाबाद कार्यालय : सर्द हवाओं का कहर अब दिखने लगा है. इस वर्ष की सबसे अधिक ठंड शुक्रवार को देखा गया. दिन के 11 बजे तक शहर कोहरे की चादर में लिपटी रही तो हाइवे पर सन्नाटा दिखा. जिस राष्ट्रीय राजमार्ग दो से हजारों वाहनों का आवागमन होता है उस पर घंटो वाहनों के चक्के पर ब्रेक लगा दिखाई पड़ा. सबसे अधिक परेशानी उन गरीब परिवारों को हुई ,जो बिना छत के प्लास्टिक व बोरा टांगकर अपने परिवार के साथ गुजर बसर करते है.
स्कूली बच्चों की स्कूल जाने की मजबुरी भी स्पष्ट तौर पर दिखी. शहर के कई जगहों पर सुबह-सुबह ठंड भगाने के जुगाड़ में लोग अलाव तापते हुए भी नजर आये. वैसे 12 बजे के बाद मौसम में सुधार आया. मौसम विभाग की माने तो औरंगाबाद में सुबह तापमान 7 से 8 डिग्री और दोपहर में अधिकतम तापमान 20 डिग्री के करीब रहा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




