ऑल इंडिया स्टूडेंट्स एसोसिएशन (आइसा) एवं रिवोल्यूशनरी यूथ एसोसिएशन (आरवाईए) द्वारा संयुक्त रूप से आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में 25 जुलाई के बिहार बंद को ऐतिहासिक रूप से सफल बनाने का आह्वान किया गया.
प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान आइसा के राष्ट्रीय परिषद सदस्य शाहनवाज खान ने कहा कि नीट (NEET) पेपर लीक मामले ने देश की समूची परीक्षा व्यवस्था की विश्वसनीयता पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं.
उन्होंने मांग करते हुए कहा कि लाखों छात्र-छात्राओं के भविष्य के साथ हुए इस खिलवाड़ की नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को तत्काल अपने पद से इस्तीफा देना चाहिए और पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराकर दोषियों पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए.
छात्रों पर पुलिसिया दमन लोकतंत्र पर सीधा हमला : आरवाईए
आरवाईए के प्रखंड सचिव राजू ने पटना में शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे छात्र-नौजवानों पर हुए लाठीचार्ज की कड़े शब्दों में निंदा की. उन्होंने कहा कि अपनी जायज मांगों को लोकतांत्रिक तरीके से उठाने वाले युवाओं पर पुलिसिया दमन लोकतंत्र पर सीधा हमला है.
सरकार छात्रों की वाजिब आवाज को सुनने और उनकी समस्याओं का समाधान करने के बजाय लाठियों से जवाब दे रही है, जिसे देश के छात्र-नौजवान किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं करेंगे.
इस प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान आइसा के नगर अध्यक्ष साहिल खान तथा अरशद वारसी मुख्य रूप से उपस्थित रहे. सभी नेताओं ने युवाओं और आम नागरिकों से बंद को अपना समर्थन देने की अपील की.
Also Read : मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने भरत तिवारी के परिवार से की मुलाकात, कहा- मिलेगा न्याय
