शिक्षिका के गले से चेन छीन झपटमार फरार

शिक्षिका ने दर्ज करायी प्राथमिकी

फारबिसगंज. बाइक पर सवार अज्ञात बदमाशों ने झपट्टा मार कर शहर के कॉलेज चौक के समीप एक शिक्षिका के गले से सोने की चेन छीन कर फरार हो गया. घटना के बाद पीड़िता शिक्षिका ने स्थानीय थाना में आवेदन दे कर चेन की बरामदगी कराने व अज्ञात बदमाशों के खिलाफ कार्रवाई किये जाने का गुहार लगायी है. थाना में दिये गये आवेदन में पीड़ित शिक्षिका सुमन कुमारी ने कहा कि वे मध्य विद्यालय ढोलबज्ज़ा में सहायक शिक्षिका हैं. बुधवार की सुबह 07 बजे कूड़ा फेंकने के लिए घर से बाहर निकली थी उसी दौरान एक काले रंग की बाइक पर सवार दो व्यक्ति अचानक आये और झपट कर गले से सोने की चेन छीन कर भाग गया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >