बच्चों की पढ़ाई पर दें विशेष ध्यान : विधायक

विधायक ने कन्या आवासीय विद्यालय का किया निरीक्षण

परवाहा. बुधवार को रानीगंज विधायक अविनाश मंगलम ने रानीगंज नगर पंचायत स्थित पिछड़ी-अतिपिछड़ी कन्या आवासीय विद्यालय का निरीक्षण किया. निरीक्षण के क्रम में विधायक ने वर्ग कक्ष, प्रयोगशाला, रसोई आदि का निरीक्षण किया. निरीक्षण के क्रम में हीं भोजन कर रहे बच्चियों से भी विधायक ने बातचीत किया. जिसमें पढ़ाई, भोजन आदि के बारे में जानकारी ली. बच्चों द्वारा गणित विषय की पढ़ाई पूरी नहीं होने की बात कही. विधायक ने बच्चों से कहा कि कोई दिक्कत है तो मुझे बताइए. हम आपलोगों के दिक्कतों का समाधान को लेकर प्रयास करेंगें. विधायक ने मौके पर मौजूद प्रभारी प्रधानाध्यक जितेंद्र कुमार को बच्चे की पढ़ाई पर विशेष बल देने सहित अन्य जरूरी दिशा निर्देश दिया. निरीक्षण में विद्यालय का विधि -व्यवस्था को लेकर विधायक ने बताया कि व्यवस्था फिलहाल संतोष जनक है.जो भी कमी है,उसे पूरा करने के लिए हम प्रयासरत हैं. वहीं मौके पर मौजूद अनुमंडल कल्याण पदाधिकारी पिछड़ा-अतिपिछड़ा अनिमेष कुमार मयंक ने बताया कि बच्चे का बेहतर पठन – पाठन हो,विद्यालय में नवाचार हो ,यह विद्यालय विद्यालय हीं न बल्कि मॉडल विद्यालय हो इसको लेकर हम हमेशा प्रयासरत हैं. मौके पर प्रधानाध्यापक जितेंद्र कुमार,शिक्षक सुमन कुमार,अभिषेक यादव सहित अन्य शिक्षक मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >