शिविर में 216 मरीजों की स्वास्थ्य जांच

चिकित्सा शिविर का आयोजन

अररिया. एसबीआइ फाउंडेशन द्वारा संचालित एसबीआइ संजीवनी क्लीनिक ऑन व्हील्स परियोजना के अंतर्गत ट्राय संस्था के सहयोग से अररिया सदर प्रखंड स्थित गैयारी पंचायत वार्ड संख्या 13 में चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया. इस शिविर में 216 लोगों की चिकित्सकों ने की स्वास्थ्य की जांच. मौके पर आवश्यक जांचों के साथ-साथ मरीजों को निःशुल्क दवाइयां भी उपलब्ध कराई गयी. ग्रामीणों ने बताया कि निःशुल्क चिकित्सा शिविरों से स्थानीय लोगों को काफी लाभ मिल रहा है. विशेषकर उन परिवारों को जिनकी आर्थिक स्थिति कमजोर है. जो नियमित इलाज या दवाइयां खरीदने में असमर्थ होते हैं. मौके पर शिविर के दौरान संस्था के परियोजना प्रबंधक सौरभ सिंह, प्रतिनिधि वालीउल्लाह, अन्य पदाधिकारी व स्थानीय ग्रामीण मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mrigendra mani singh

मृगेंद्रमणि सिंह प्रिंट माध्यम में 16 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. प्रभात खबर के अररिया कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >