87 साल बाद सहरसा-सरायगढ़-झंझारपुर-दरभंगा रेलखंड में दौड़ी ट्रेन, इस वजह से बाधित हुई थी सेवा
Author : Prabhat Khabar Digital Desk Published by : Prabhat Khabar Updated At : 13 Mar 2021 6:33 PM
Saharsa Saraigarh Darbhanga Railway Block via, Kosi Bridge, bihar news, indian railways news update बिहार के सहरसा-सरायगढ़-झंझारपुर-दरभंगा रेलखंड में करीब 87 साल बाद रेल सेवा दोबारा बहाल हुई है. जिससे लोगों में खुशी की लहर देखी जा रही है. शनिवार 13 मार्च को स्पीड ट्रायल के लिए इस रूट पर ट्रेन को चलाया गया.
-
87 साल बाद सहरसा-सरायगढ़-झंझारपुर-दरभंगा रेलखंड में दौड़ी ट्रेन
-
1934 में भूकंप की वजह से निर्मली-सरायगढ़ रेलखंड पर रेल सेवा को बंद कर दिया गया था
-
87 साल बाद निर्मली से सरायगढ़ रेल लिंक से जुड़ जाएगा
बिहार के सहरसा-सरायगढ़-झंझारपुर-दरभंगा रेलखंड में करीब 87 साल बाद रेल सेवा दोबारा बहाल हुई है. जिससे लोगों में खुशी की लहर देखी जा रही है. शनिवार 13 मार्च को स्पीड ट्रायल के लिए इस रूट पर ट्रेन को चलाया गया.
समस्तीपुर रेलमंडल के मीडिया प्रभारी ने बताया कि शनिवार को जीएम ललित चन्द्र त्रिवेदी ने रूट का जाएजा लिया, उसके बाद सीआरएस का निरक्षण तय होगा. ट्रायल पूरा होने के बाद हरि झंडी मिलते ही इस रूट पर ट्रेन सेवा बहाल हो जाएगी.
भूकंप की वजह से बंद हुई थे सेवा
मालूम हो 1934 में आये भयंकर भूकंप के कारण इस रूट पर ट्रेन की सेवा बाधित हुई थी. बताया जा रहा है कि 5 जनवरी 1934 को आये विनाशकारी भूकंप की वजह से निर्मली-सरायगढ़ रेलखंड पर रेल सेवा को बंद कर दिया गया था.
87 साल बाद निर्मली से सरायगढ़ रेल लिंक से जुड़ जाएगा
बताया जा रहा है कि 87 सालों के बाद दोबारा निर्मली से सरायगढ़ रेल लिंक से जुड़ जाएगी. इसके साथ ही कोसी और मिथिलांचल के बीच सीधी रेल सेवा भी बहाल हो जाएगी. 2020 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कोसी ब्रिज का उद्धघाटन किया था. जिसके बाद से ही लोगों में उम्मीद जगी थी कि इस रूट में जल्द रेल सेवा बहाल कर दी जाएगी.
Posted By – Arbind kumar mishra
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










