Live Updates

Tokyo Olympics: महिला हॉकी में नीदरलैंड ने भारत को 5-1 से हराया

Updated:
विज्ञापन

Tokyo Olympics 2020 : टोक्यो ओलिंपिक का दूसरा दिन भारत के लिए खुशी और गम से भरा रहा. एक ओर मीराबाई चानू ने भारत को पहला पदक दिलायी, तो दूसरी ओर बॉक्सिंग में विकास कृष्ण यादव को 69 किलोग्राम वर्ग में जापान के ओकाजावा से हार का सामना करना पड़ा. ओलपिंक के हर अपडेट के लिए बने रहे हमारे साथ.

विज्ञापन

महिला हॉकी में भारत की निराशाजनक शुरुआत, नीदरलैंड ने 5-1 से हराया

महिला हॉकी पुल ए के पहले मुकाबले में नीदरलैंड ने भारत को एक गोल के मुकाबले 5 गोल से हराया. भारत की ओर से कप्तान रानी ने एक मात्र गोल दागा. पहले तीन क्वार्टर तक स्कोर 1-1 की बराबरी पर था, लेकिन बाद में नीदरलैंड की टीम ने धमाकेदार वापसी की और लगातार चार गोल दागकर स्कोर को 5-1 तक पहुंचाया और जीत के साथ अपने अभियान की शुरुआत की.

नीदरलैंड ने भारत के खिलाफ दागा पांचवां गोल

नीदरलैंड ने पुल एक के मुकाबले में भारत पर एक तरफा बढ़त बना लिया है. खेल के 52वें मिनट में पांचवां गोल दागा और स्कोर को 5-1 पर पहुंचाया.

नीदरलैंड ने भारत के खिलाफ दागा चौथा गोल, स्कोर 4-1

महिला हॉकी पुल ए के मुकाबले में नीदरलैंड ने भारत के खिलाफ 45वें मिनट में चौथा गोल दागा और स्कोर 4-1 पर पहुंचाया. नीदरलैंड की ओर से मैटला फ्रेडरिक ने चौथा गोल दागा.

नीदरलैंड ने दागा तीसरा गोल, भारत 1-3 से पीछे

नीदरलैंड ने खेल के 43वें मिनट में भारत के खिलाफ तीसरा गोल दागा. नीदरलैंड की एल्बर्स फेलिस ने दो गोल दागे और अपनी टीम को बढ़त दिलाया.

नीदरलैंड ने तीसरे क्वार्टर में दूसरा गोल दागा, भारत 1-2 से पीछे

नीदरलैंड ने तीसरे क्वार्टर में भारत के खिलाफ दूसरा गोल दागा और 2-1 की बढ़त बना ली. नीदरलैंड की जोहाना मारिया ने खेल के 33वें मिनट में पेनाल्टी सुटआउट को गोल में बदला और अपनी टीम को बढ़त दिलाया.

तीसरे क्वार्टर में भी स्कोर 1-1 की बराबरी पर

भारत और निदरलैंड के बीच इस समय रोमांचक मुकाबला जारी है. तीसरे क्वार्टर तक स्कोर 1-1 की बराबरी पर है. हालांकि नीरलैंड को तीन-तीन पेनाल्टी सुटआउट का मौका मिला, लेकिन उसे गोल में बदलने में कामयाब नहीं हो पाये.

विज्ञापन
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola