जूनियर तीरंदाज संजय बोरो और अतुल वर्मा की मदद करेगा ओजीक्यू
मुंबई : अपने जमाने के दिग्गज खिलाडियों गीत सेठी और प्रकाश पादुकोण का संगठन ओलंपिक गोल्ड क्वेस्ट (ओजीक्यू) जूनियर तीरंदाजों संजय बोरो और अतुल वर्मा की मदद करेगा. यहां जारी विज्ञप्ति के अनुसार ये दोनों युवा खिलाडी ओजीक्यू के जूनियर स्कालरशिप कार्यक्रम के तहत मदद हासिल करेंगे. उन्नीस वर्षीय बोरो ने पिछले दो वर्षों में […]
मुंबई : अपने जमाने के दिग्गज खिलाडियों गीत सेठी और प्रकाश पादुकोण का संगठन ओलंपिक गोल्ड क्वेस्ट (ओजीक्यू) जूनियर तीरंदाजों संजय बोरो और अतुल वर्मा की मदद करेगा.
यहां जारी विज्ञप्ति के अनुसार ये दोनों युवा खिलाडी ओजीक्यू के जूनियर स्कालरशिप कार्यक्रम के तहत मदद हासिल करेंगे.
उन्नीस वर्षीय बोरो ने पिछले दो वर्षों में अच्छा प्रदर्शन किया है और वह देश के उदीयमान जूनियर तीरंदाज हैं. उन्होंने 2014-15 में चार टूर्नामेंटों में सीनियर टीम का भी प्रतिनिधित्व किया था. उन्होंने पिछले महीने बैकाक में एशिया कप स्टेज दो में स्वर्ण पदक जीता था.
राष्ट्रीय स्तर पर कई पदक जीतने वाले 17 वर्षीय वर्मा केरल में राष्ट्रीय खेलों में स्वर्ण पदक जीतने वाली उत्तर प्रदेश की टीम का हिस्सा थे. उन्होंने पिछले साल चीन में युवा ओलंपिक में व्यक्तिगत वर्ग का कांस्य पदक जीता था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










