आज का इतिहास : भारत ने ओलंपिक खेलों की हॉकी स्पर्धा में आखिरी बार जीता स्वर्ण
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 29 Jul 2018 1:15 PM
नयी दिल्ली:उनतीस जुलाई का इतिहास भारतीय हॉकी के स्वर्णिम युग की याद दिलाता है. एक जमाने में एशिया की परंपरागत हाॅकी का दुनिया में डंका बजता था. भारतीय हॉकी टीम ने ओलिंपिक खेलों में 1928 से 1956 के बीच छह बार लगातार स्वर्ण पदक जीता था और इसे भारतीय हॉकी का स्वर्णिम युग कहा जाता […]
नयी दिल्ली:उनतीस जुलाई का इतिहास भारतीय हॉकी के स्वर्णिम युग की याद दिलाता है. एक जमाने में एशिया की परंपरागत हाॅकी का दुनिया में डंका बजता था. भारतीय हॉकी टीम ने ओलिंपिक खेलों में 1928 से 1956 के बीच छह बार लगातार स्वर्ण पदक जीता था और इसे भारतीय हॉकी का स्वर्णिम युग कहा जाता है. बाद में एशियाई हाॅकी की कौशलपूर्ण हाॅकी का सूरज डूबने लगा और एस्ट्रो टर्फ पर ताकत के दम पर खेली जाने वाली तेज तर्रार हाॅकी ने उसकी जगह ले ली. भारत की टीम ने 29 जुलाई, 1980 को माॅस्को ओलिंपिक खेलों में आखिरी बार हॉकी का स्वर्ण पदक जीता था.
29 जुलाई की तारीख में इतिहास में दर्ज अन्य प्रमुख घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा इस प्रकार है :
1567 : जेम्स VI को स्कॉटलैंड का राजा बनाया गया.
1748 : र्इस्ट इंडिया कंपनी की सहायता के लिए ब्रिटिश सेना की पहली सैन्य टुकड़ी भारत पहुंची.
1911 : मोहन बागान ने पहली बार आइएफ शील्ड जीती.
1937 : जापानी सेना ने चीन के बीजिंग और तेनत्सिन शहरों पर कब्जा किया.
1949 : ब्रिटिश ब्राॅडकॉस्टिंग कॉरपोरेशन रेडियो पर प्रसारण शुरू.
1957 : संयुक्त राष्ट्र ने अंतरराष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी (आइएइए) का गठन किया.
1980 : मॉस्को ओलिंपिक में भारत ने हॉकी में स्वर्ण पदक जीता.
1981 : ब्रिटेन के राजकुमार चार्ल्स और राजकुमारी डायना की शादी.
2006 : श्रीलंकाई बल्लेबाज माहेला जयवर्धने और कुमार संगाकारा ने टेस्ट क्रिकेट में 624 रन की भागीदारी का विश्व रिकॉर्ड बनाया.
2013: फ्रांस के काॅन्स के एक होटल से 10.3 करोड़ यूरो के हीरे की चोरी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










