IPL 2026: क्या ओपनिंग मैच में बारिश बनेगी विलेन? जानेंं RCB vs SRH का रिकॉर्ड

RCB vs SRH: आईपीएल 2026 का पहला मैच 28 मार्च (आज) को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाएगा. क्रिकेट दर्शक इस मुकाबले का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. जानिए मैच के दिन बेंगलुरु का मौसम कैसा रहेगा और दोनों टीमों के पुराने रिकॉर्ड क्या हैं.

RCB vs SRH: आईपीएल के 19वें सीजन के ओपनिंग मैच में डिफेंडिंग चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और सनराइजर्स हैदराबाद की टीमें आमने-सामने होंगी. यह मुकाबला बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में आयोजित होगा. इसके शुरू होने में अब कुछ घंटे का समय बचा है. लेकिन  उससे पहले हम आपको बताते हैं कि क्या आज के मुकाबले में बारिश बाधा डाल सकती है या नहीं. इसके साथ ही बेंगलुरु और हैदराबाद का पूराना आईपीएल रिकॉर्ड कैसा है.

चिन्नास्वामी स्टेडियम में होगी भिडंत

टूर्नामेंट की शुरुआत बेंगलुरु के घरेलू मैदान से हो रही है. आरसीबी अपने घर में खेलते हुए नए सीजन का आगाज करेगी. यह स्टेडियम क्रिकेट प्रेमियों के लिए बहुत खास है. बीते कुछ सालों में यहां बारिश के कारण कई मुकाबले रद्द हो चुके हैं. इसलिए खेल से पहले मौसम की सही जानकारी होना बेहद जरूरी है. दर्शक उम्मीद कर रहे हैं कि इस बार पानी खेल का मजा खराब न करे.

28 मार्च को बेंगलुरु के मौसम का हाल

शनिवार को शहर का आसमान पूरी तरह साफ रहने का अनुमान है. एक्यूवेदर की रिपोर्ट के मुताबिक बारिश होने की कोई आशंका नहीं है. दिन के वक्त बेंगलुरु का तापमान 32 से 34 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है. शाम को जब खेल शुरू होगा, तब मौसम में थोड़ी ठंडक आ जाएगी. उस दौरान पारा गिरकर 18 से 20 डिग्री सेल्सियस के आसपास आ जाएगा. इससे दर्शकों को पूरे मैच का लुत्फ उठाने का मौका मिलेगा.

IPL में RCB vs SRH का पुराना रिकॉर्ड

टूर्नामेंट के इतिहास में इन दोनों के बीच हमेशा कड़ी टक्कर देखने को मिलती है. पिछले रिकॉर्ड को देखें तो हैदराबाद का पलड़ा थोड़ा भारी नजर आता है. अब तक आपस में कुल 25 मुकाबले खेले जा चुके हैं. इनमें से सनराइजर्स ने 14 में जीत दर्ज की है. वहीं रॉयल चैलेंजर्स सिर्फ 11 गेम जीतने में सफल रही है. इसके अलावा एक मैच बिना किसी नतीजे के रद्द भी रहा है.

IPL में घरेलू मैदान पर बेंगलुरु मजबूत

भले ही कुल जीतों में हैदराबाद आगे हो, लेकिन चिन्नास्वामी स्टेडियम में बेंगलुरु का प्रदर्शन ज्यादा अच्छा है. यहां अब तक इन दोनों के बीच 8 मैच हुए हैं. इनमें से आरसीबी ने 5 में शानदार जीत हासिल की है. दूसरी तरफ सनराइजर्स की टीम यहां केवल तीन बार ही जीत सकी है. अपने घरेलू दर्शकों के सामने रॉयल चैलेंजर्स हमेशा दमदार साबित होती है.

ये भी पढ़ें-

ओ माय गॉड रोहित… हिटमैन की फिटनेस देख नीता अंबानी के उड़े होश, रिएक्शन हुआ वायरल

IPL 2026 में नए अंदाज में नजर आएंगे अश्विन, जानें क्यों कैंसिल हुई ओपनिंग सेरेमनी

हार्दिक पंड्या ने जीता दिल, वानखेडे के ग्राउंड स्टाफ को दिए 10-10 लाख, जानें वजह

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Aditya Kumar Varshney

आदित्य वार्ष्णेय एक अनुभवी खेल पत्रकार हैं, जो वर्तमान में कंटेंट राइटर के रूप में प्रभात खबर के साथ जुड़े हुए हैं. वह पिछले 5 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और स्पोर्ट्स बीट में गहरी पकड़ रखते हैं. आप क्रिकेट, फुटबॉल हॉकी, टेनिस और चेस जैसे खेलों पर लिखना पसंद करते हैं. आप मैच रिपोर्ट, विश्लेषणात्मक लेख, फीचर स्टोरी और एक्सप्लेनर आधारित कंटेंट तैयार करते हैं. आपने प्रभात खबर से पहले भारत समाचार में असिस्टेंट प्रोड्यूसर (आउटपुट विभाग) के रूप में काम किया है, वहीं स्टार स्पोर्ट्स में असिस्टेंट प्रोड्यूसर (क्रिकेट, हिंदी फीड) के तौर पर भी काम कर चुके हैं. आपके पास ब्रॉडकास्ट और डिजिटल दोनों प्लेटफॉर्म का मजबूत अनुभव है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >