‘मेरा देश, मेरी पहचान, मेरी जिंदगी!’ स्वतंत्रता दिवस पर गंभीर, पठान, लक्ष्मण से लेकर हार्दिक ने दिया ये संदेश

Indian Cricketers Message on 79th Independence Day : भारत के 79वें स्वतंत्रता दिवस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लाल किले पर तिरंगा फहराया और ‘नया भारत’ थीम के साथ 2047 तक ‘विकसित भारत’ का विजन पेश किया. टीम इंडिया के क्रिकेटरों ने भी सोशल मीडिया के जरिए देशवासियों को शुभकामनाएं दीं और आजादी के इस पावन दिन का सम्मान किया.

Indian Cricketers Message on 79th Independence Day : भारत का 79वें स्वतंत्रता दिवस पूरे देश में हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिल्ली के लाल किले पर तिरंगे को फहराकर देश वासियों को इसकी बधाई दी, साथ ही देश के भविष्य के विजन को भी प्रस्तुत किया. भारत के इस पावन दिन की बधाई देने में टीम इंडिया के क्रिकेटर्स भी पीछे नहीं रहे. सोशल मीडिया के जरिए उन्होंने देशवासियों को 79वें स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं. इस वर्ष के समारोह का थीम ‘नया भारत’ है, जो सरकार के 2047 तक ‘विकसित भारत’ के लक्ष्य को दर्शाता है.

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने अपने आधिकारिक एक्स हैंडल पर पोस्ट किया, “सभी भारतीयों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं. जय हिंद. भारत के पूर्व ऑलराउंडर इरफान पठान, जो 2007 आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप और 2013 आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी जीतने वाली भारतीय टीम का हिस्सा रहे, ने भी पोस्ट करते हुए लिखा, “हर भारतीय को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं! हमारी आजादी बड़ी मुश्किल से हासिल हुई है. हमारा कर्तव्य है कि हम इसे जीवित रखें भावना में, कर्म में और एकता में. जय हिंद!”

वहीं टीम इंडिया के कोच गौतम गंभीर ने भी देश वासियों को शुभकामनाएं देते हुए अपनी देश भक्ति प्रदर्शित की. उन्होंने सोशल मीडिया एक्स पर ट्वीट करते हुए लिखा, मेरा देश, मेरी पहचान, मेरी जिंदगी! जय हिंद!’

भारत के पूर्व मिडिल-ऑर्डर बल्लेबाज वीवीएस लक्ष्मण ने नागरिकों से आह्वान किया कि वे हर दिन एक उज्जवल, मजबूत भारत के निर्माण के लिए प्रयास करें, जिस पर आने वाली पीढ़ियां गर्व कर सकें. वीवीएस ने पोस्ट किया, “इस स्वतंत्रता दिवस पर आइए हम उन अनगिनत बलिदानों को याद करें, जिनसे हमें आजादी का अमूल्य उपहार मिला. आइए हर दिन एक उज्जवल, मजबूत भारत के निर्माण के लिए प्रयास करें, जिस पर आने वाली पीढ़ियां गर्व कर सकें. आपको स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं! जय हिंद!”

भारत के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या, जिन्होंने बड़े मंचों पर बल्ले और गेंद दोनों से भारत के लिए कई अहम प्रदर्शन किए हैं और आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2024 और चैंपियंस ट्रॉफी 2025 जीतने वाली टीमों का अहम हिस्सा रहे हैं, ने भी पोस्ट किया, “हैप्पी इंडिपेंडेंस डे, इंडिया.”

भारत के लिए 4 वनडे और 25 टी20 इंटरनेशनल खेलने वाले 22 वर्षीय तिलक वर्मा ने एक्स पर पोस्ट किया कि भारत के लिए खेलना उनके लिए सबसे बड़ी प्रेरणा और सबसे बड़ा सम्मान है. तिलक ने पोस्ट किया, “मेरी सबसे बड़ी प्रेरणा अपने देश के लिए खेलना है, यह दुनिया के मंच पर भारत का प्रतिनिधित्व करना सबसे बड़ा सम्मान है. आप सभी को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं.”

इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लाल किले पर तिरंगा फहराया, जब देश ने 79वें स्वतंत्रता दिवस का जश्न मनाया. फ्लाइंग ऑफिसर रशिका शर्मा ने प्रधानमंत्री की झंडा फहराने में सहायता की, जिसके बाद भारतीय वायुसेना के दो एमआई-17 हेलीकॉप्टरों से फूलों की बारिश की गई. एक में राष्ट्रीय ध्वज और दूसरे में ‘ऑपरेशन सिंदूर’ का झंडा था. विंग कमांडर विनय पूनिया और विंग कमांडर आदित्य जायसवाल ने इन हेलीकॉप्टरों को उड़ाया.

ये भी पढ़ें:-

डेवाल्ड ब्रेविस पर CSK ने लूप होल का उठाया फायदा? अश्विन के खुलासे के बाद आकाश चोपड़ा ने समझाया

मौजूदा समय में सूर्यकुमार नहीं बल्कि ये है का दुनिया का बेस्ट फिनिशर, आकाश चोपड़ा ने बताया

एशिया कप 2025 के लिए टीम इंडिया का इस दिन होगा ऐलान, कप्तान पर भी मुहर लगी!

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >