Highlights
टी20 वर्ल्ड कप 2026 (T20 World Cup 2026) में जिम्बाब्वे और आयरलैंड (ZIM vs IRE) के बीच होने वाला मुकाबला बारिश की भेंट चढ़ गया. इस मुकाबले के रद्द होने के कारण ऑस्ट्रेलिया को सबसे ज्यादा नुकसान हुआ है. कंगारू टीम का सफर इस टी20 वर्ल्ड कप में खत्म हो गया है. मैच के रद्द होने की वजह से आयरलैंड और जिम्बाब्वे को एक-एक प्वाइंट मिल गया, जिसके चलते अब श्रीलंका के बाद अब जिम्बाब्वे भी सुपर 8 का हिस्सा बन गई है.
बारिश से हुआ ऑस्ट्रेलिया को नुकसान
टी20 वर्ल्ड कप में जिम्बाब्वे और आयरलैंड मैच में बारिश ने सबसे ज्यादा नुकसान ऑस्ट्रेलिया टीम को दिया है. इस मैच के न होने से जिम्बाब्वे सीधा सुपर 8 के लिए क्वालीफाई कर गई है. वहीं कंगारू टीम को इस टूर्नामेंट से बाहर का रास्ता देखने को मिला है. दरअसल ग्रुप बी से पहले ही श्रीलंका की टीम क्वालीफाई कर चुकी थी और अब जिम्बाब्वे के आने ऑस्ट्रेलिया का सफर समाप्त हो गया.
टूर्नामेंट में ऑस्ट्रेलिया का हाल
इस टी20 वर्ल्ड कप में अब तक ऑस्ट्रेलिया ने तीन मुकाबले खेले हैं, जिसमें सिर्फ एक मैच में टीम को जीत हासिल हुई है. ऑस्ट्रेलिया की टीम पहले मुकाबले में आयरलैंड के खिलाफ ही 67 रन से जीत हासिल कर पाई थी. इसके अलावा बाकी दो मैचों में टीम को करारी हार का सामना करना पड़ा है. कंगारू टीम ने दूसरा मैच जिम्बाब्वे के खिलाफ खेला जिसमें उनको 23 रन से हार का सामना करना पड़ा.
इसके बाद तीसरा मुकाबला 16 फरवरी को श्रीलंका के साथ हुआ जिसको लंका ने 8 विकेट से जीतकर ऑस्ट्रेलिया की उम्मीदों पर पानी फेर दिया. अंत में बची हुई कसर आयरलैंड और जिम्बाब्वे के मुकाबले में पूरी हो गई.
ग्रुप बी की प्वाइंट्स टेबल का हाल
टी20 वर्ल्ड कप 2026 में ग्रुप बी की प्वाइंट्स टेबल में अभी तक श्रीलंका तीन मैच जीतकर 6 प्वाइंट के साथ टॉप पर कायम है. इसके साथ ही दूसरे स्थान पर जिम्बाब्वे की टीम है जिसको दो जीत हासिल हुई है और तीसरा मैच बारिश की भेंट चढ़ गया जिसके चलते एक अंक मिला है. जिम्बाब्वे 5 प्वाइंट पर है. वहीं तीसरे स्थान पर आयरलैंड आ गई है. जिनके 3 प्वाइंट हो गए है.
जिम्बाब्वे और आयरलैंड के बीच होने वाले मैच के रद्द होने के कारण. वहीं प्वाइंट्स टेबल मेंं चौथे पायदान पर ऑस्ट्रेलिया है जिसको तीन मैच के बाद भी सिर्फ 2 अंक मिले हुए हैं. इसके अलावा तीनों मैच हारकर ओमान की टीम प्वाइंट्स टेबल में पांचवे और आखिरी स्थान पर है.
ये भी पढ़ें-
क्रिकेट में नेट रन रेट का कैसे कैलकुलेट करते हैं? जानें गणित
T20 WC से अफगानिस्तान का पत्ता साफ, न्यूजीलैंड ने सुपर 8 में बनाई जगह
इमरान खान के सपोर्ट में आए 14 क्रिकेटर, गावस्कर और कपिल देव ने की रिहाई की मांग
