Rohit Sharma New Look : भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और हिटमैन रोहित शर्मा का नया लुक खासा चर्चा में है. उनका यह नया लुक स्ट्रीट–स्टाइल मिनिमल ट्रेंड के अनुसार है, जिसकी खूब चर्चा हो रही है. रोहित शर्मा ने खुद अपने इस नये लुक की तस्वीर इ़ंस्टाग्राम पर शेयर की है.
ब्राउन कलर की शर्ट और ट्रेंडी बेज ट्राउजर में दिखे हिटमैन
इंस्टाग्राम पर शेयर की गई तस्वीर में रोहित ने ब्राउन कलर की चेक शर्ट पहनी है. उसके साथ बेज ट्राउजर पहना है. साथ ही कैप भी पहना है. ब्लैक सनग्लास और अपनी दाढ़ी के साथ वे बहुत ही कूल नजर आ रहे हैं. रोहित का वजन भी काफी कम नजर आ रहा है जिसकी वजह से उनका लुक काफी क्लासी नजर आ रहा है. रोहित ने तीन तस्वीर शेयर की है और तीनों ही बेहतरीन है. उन्होंने एक ब्लैक कलर की क्राॅसबाॅडी बैग भी एक तस्वीर में कैरी किया हुआ है.
आईसीसी टी–20 विश्वकप के ब्रांड एंबेसेडर हैं रोहित शर्मा
आईसीसी ने रोहित शर्मा को टी–20 विश्वकप 2026 का ब्रांड एंबेसेडर बनाया है. 2025 में इसकी घोषणा हुई थी. वे ब्रांड एंबेसेडर के तौर पर इस विश्वकप को प्रमोट करेंगे और इसके इवेंट में हिस्सा लेंगे.
2024 में रोहित की कप्तानी में भारत ने जीता था टी–20 विश्वकप का खिताब
रोहित शर्मा की कप्तानी में भारत ने 2024 के टी–20 विश्वकप में दक्षिण अफ्रीका को 7 रन हराकर विश्व चैंपियन का खिताब जीता था. उस जीत के बाद रोहित शर्मा ने टी–20 फाॅर्मेट से संन्यास ले लिया था.
ये भी पढ़ें : इमरान खान के सपोर्ट में आए 14 क्रिकेटर, गावस्कर और कपिल देव ने की रिहाई की मांग
मोहम्मद युनूस का 7 सिस्टर्स को संप्रभु राष्ट्र बताने का प्रयास क्या साबित करने की कोशिश है ?
