IND vs SA T20I: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच आखिरी जंग, जानें टी20 सीरीज का पूरा शेड्यूल

IND vs SA T20I: साउथ अफ्रीका के खिलाफ टीम इंडिया ने वनडे सीरीज को जीत लिया है. सीरीज को भारत ने 2-1 से अपने नाम किया है. इसके साथ ही दोनों टीमों के बीच अब पांच मैचों की टी20 सीरीज खेली जाएगी. इस सीरीज आगाज 9 दिसंबर को होगा. आइए जानते हैं टी20 सीरीज का पूरा शेड्यूल.

IND vs SA T20I: भारत और साउथ अफ्रीका (India vs South Africa) के बीच वनडे और टेस्ट सीरीज खत्म हो चुकी है. दोनों देशों के बीच अब सिर्फ टी20 सीरीज खेली जानी है. 6 दिसंबर को वनडे सीरीज का तीसरा और आखिरी वनडे मैच खेला गया. इस मुकाबले को भारत ने 9 विकेट से जीतकर सीरीज को अपने नाम कर लिया. इससे पहले टेस्ट सीरीज में साउथ अफ्रीका ने भारत को 2-0 से करारी हार दी थी. अब बारी क्रिकेट के सबसे छोटे फॉर्मेंट टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट की है. जिसका आगाज 9 दिसंबर से होगा.

IND vs SA टी20 सीरीज के मैच

भारत और साउथ अफ्रीका के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज खेली जाएगी. इस सीरीज का पहला मुकाबला 9 दिसंबर को खेला जाएगा. यह मैच कटक में होगा. इसके बाद दूसरा मुकाबला 11 दिसंबर को न्यू चंडीगढ़ में होगा. जिसके बाद दोनों टीमें 14 दिसंबर को धर्मशाला में आमने-सामने आएंगी. वहीं टी20 सीरीज का चौथा मैच लखनऊ में 17 दिसंबर को खेला जाएगा. जिसके बाद साउथ अफ्रीका के इस दौरे का आखिरी मैच अहमदाबाद में 19 दिसंबर को खेला जाएगा.

मैच तारीखस्थान
पहला टी209 दिसंबरकटक
दूसरा टी2011 दिसंबरन्यू चंडीगढ़
तीसरा टी2014 दिसंबरधर्मशाला
चौथा टी2017 दिसंबरलखनऊ
पांचवां टी2019 दिसंबरअहमदाबाद

IND vs SA टी20 सीरीज में मैच का समय

भारत और साउथ अफ्रीका के बीच टी20 सीरीज की शुरुआत 9 दिसंबर को होगी. इस सीरीज के सभी मैच शाम 7 बजे से शुरु होंगे. इससे पहले शाम 6:30 बजे टॉस होगा.

IND vs SA हेड-टू-हेड रिकॉर्ड

भारत और साउथ अफ्रीका के बीच टी20 सीरीज में अबतक कुल 31 मैच खेले गए हैं. हेड-टू-हेड रिकॉर्ड की बात करें तो इंडिया को 18 मैच में जीत हासिल हुई है वहीं 12 बार साउथ अफ्रीका ने भी जीत का स्वाद चखा है. इसके अलावा एक मैच का नतीजा नहीं निकला है. लेकिन अफ्रीकी टीम अब तक भारत में एक भी टी20 सीरीज में हारी नहीं है.

ये भी पढ़ें-

मोटा हो जाउंगा मैं… भारत की जीत के बाद केक खाने को लेकर रोहित का रिएक्शन हुआ वायरल, देखें Video

Viral Video: अपने अधिकार में रहो, प्रेस कॉन्फ्रेंस में कोच गंभीर भड़के, IPL टीम के मालिक को सुनाई खरी-खोटी

MS Dhoni: रांची में होगा कैप्टन कूल का नया आशियाना, Sembo हिलटॉप पर नजर आएंगे धोनी

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Aditya Kumar Varshney

आदित्य वार्ष्णेय एक अनुभवी खेल पत्रकार हैं, जो वर्तमान में कंटेंट राइटर के रूप में प्रभात खबर के साथ जुड़े हुए हैं. वह पिछले 5 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और स्पोर्ट्स बीट में गहरी पकड़ रखते हैं. आप क्रिकेट, फुटबॉल हॉकी, टेनिस और चेस जैसे खेलों पर लिखना पसंद करते हैं. आप मैच रिपोर्ट, विश्लेषणात्मक लेख, फीचर स्टोरी और एक्सप्लेनर आधारित कंटेंट तैयार करते हैं. आपने प्रभात खबर से पहले भारत समाचार में असिस्टेंट प्रोड्यूसर (आउटपुट विभाग) के रूप में काम किया है, वहीं स्टार स्पोर्ट्स में असिस्टेंट प्रोड्यूसर (क्रिकेट, हिंदी फीड) के तौर पर भी काम कर चुके हैं. आपके पास ब्रॉडकास्ट और डिजिटल दोनों प्लेटफॉर्म का मजबूत अनुभव है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >