IND vs PAK Highlights, Asia Cup 2025: अभिषेक का तूफानी अर्धशतक, भारत की 6 विकेट से जीत

IND vs PAK Highlights: टीम इंडिया ने पाकिस्तान को सुपर 4 मैच में 7 गेंद शेष रहते 6 विकेट से रौंद दिया है. पहले बल्लेबाजी करते हुए पाकिस्तान ने भारत को 172 रनों का लक्ष्य दिया. सलामी जोड़ी अभिषेक शर्मा और शुभमन गिल ने तूफानी शुरुआत की और भारत ने पाकिस्तान को धूल चटा दी. अभिषेक शर्मा ने 39 गेंद पर 74 रनों की बेजोड़ पारी खेली. इस दौरान पाकिस्तानियों ने उन्हें कई कार स्लेजिंग करने की कोशिश की लेकिन उनका लय नही टूटा.

IND vs PAK Live Score: एशिया कप 2025 (Asia Cup 2025) में भारत-पाकिस्तान (India vs Pakistan) की टीम एक बार फिर आमने सामने आई. सुपर 4 के इस मुकाबले में भारत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया. इसके बाद पाकिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत को 172 रन का लक्ष्य दिया. पाक टीम की ओर से साहिबजादा फरहान ने शानदार 58 रन की पारी खेली और भारत की तरफ से शिवम दुबे ने 2 विकेट हासिल किए. इसके बाद लक्ष्य का पिछा करने उतरी भारत की टीम ने शानदार शुरुआत की. भारत के सलामी बल्लेबाजों ने शातकीय साझेदारी की और 4 विकेट खो कर लक्ष्य को 7 बॉल रहते हासिल कर लिया. भारत की ओर से युवा सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने शानदार फिफ्टी लगाई. अभिषेक ने 39 बॉल में 74 रन की पारी खेली. वहीं उपकप्तान शुभमन गिल ने भी 47 की बेहतरीन पारी खेली. पाकिस्तान की ओर से हारिस रउफ को 2 विकेट मिले. इसके साथ ही भारत ने सुपर 4 स्टेज में भी अपनी जीत की लय को बरकरार रखा है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Aditya kumar varshney

आदित्य वार्ष्णेय एक अनुभवी खेल पत्रकार हैं, जो वर्तमान में कंटेंट राइटर के रूप में प्रभात खबर के साथ जुड़े हुए हैं. वह पिछले 5 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और स्पोर्ट्स बीट में गहरी पकड़ रखते हैं. आप क्रिकेट, फुटबॉल हॉकी, टेनिस और चेस जैसे खेलों पर लिखना पसंद करते हैं. आप मैच रिपोर्ट, विश्लेषणात्मक लेख, फीचर स्टोरी और एक्सप्लेनर आधारित कंटेंट तैयार करते हैं. आपने प्रभात खबर से पहले भारत समाचार में असिस्टेंट प्रोड्यूसर (आउटपुट विभाग) के रूप में काम किया है, वहीं स्टार स्पोर्ट्स में असिस्टेंट प्रोड्यूसर (क्रिकेट, हिंदी फीड) के तौर पर भी काम कर चुके हैं. आपके पास ब्रॉडकास्ट और डिजिटल दोनों प्लेटफॉर्म का मजबूत अनुभव है.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >