2028 ओलंपिक में नहीं होगा IND vs PAK! केवल 6 टीमों के चयन का ऐसा होगा तरीका

LA Olympics 2028 How Cricket Teams will Qualify: क्रिकेट 128 साल बाद लॉस एंजेलिस ओलंपिक 2028 में वापसी कर रहा है. टूर्नामेंट में केवल 6 टीमें खेलेंगी, जिसमें अमेरिका मेजबान होने के कारण पहले से शामिल है. ऐसे में बाकी 5 टीमों का चयन किस तरह होगा, इस पर बड़ी खबर सामने आई है.

LA Olympics 2028 How Cricket Teams will Qualify: क्रिकेट ने अपनी वैश्विक लोकप्रियता बढ़ाने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाते हुए लॉस एंजेलिस 2028 ओलंपिक के लिए जगह बना ली है. 128 साल बाद क्रिकेट दुनिया के सबसे बड़े खेल महाकुंभ में जगह बना पाया है. हालांकि, फाइनल टी20 मुकाबलों में केवल छह टीमें ही हिस्सा ले सकेंगी, जिनमें मेजबान अमेरिका (USA) शामिल है. यानी बाकी पांच स्थान अन्य टीमों के लिए उपलब्ध होंगे. तो अब इसमें टीमों का फैसला कैसे होगा? इस पर बड़ी खबर सामने आई है. 

फोर्ब्स की एक रिपोर्ट के अनुसार, इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) क्षेत्रीय रैंकिंग के आधार पर यह तय करेगी कि कौन सी टीमें ओलंपिक में खेलेंगी. इसका मतलब यह है कि एशिया, ओशिनिया, यूरोप और अफ्रीका से टॉप रैंकिंग वाली एक-एक टीम सीधे क्वालिफाई करेगी. चूंकि यूएसए इसका मेजबान है, ऐसे में उसे डायरेक्ट टिकट मिलेगा. ऐसे में छठे स्थान के लिए फैसला कैसे होगा. आईसीसी की सिंगापुर में चल रही एजीएम से बड़ी सूचना आई है. रिपोर्ट के अनुसार छठी टीम के लिए  एक क्वालिफायर टूर्नामेंट आयोजित किया जाएगा. 

पाक, श्रीलंका, बांग्लादेश को खेलना होगा क्वालिफायर

भारत एशियाई क्षेत्र से रैंकिंग में टॉप पर है. ऐसे में उसका क्वालिफाई करना तय होगा. जबकि पाकिस्तान (8वें), श्रीलंका (7वें) और बांग्लादेश (10) काफी नीचे हैं. ऐसे में उन्हें इसके लिए क्वालिफायर टूर्नामेंट खेलना होगा. पहले यह चिंता थी कि पहले से ही व्यस्त क्रिकेट कैलेंडर में क्वालिफायर और अन्य व्यवस्थाओं के लिए समय निकालना मुश्किल होगा. लेकिन रिपोर्ट के अनुसार, ICC केवल एक क्वालिफाइंग टूर्नामेंट कराने पर सहमत हो गया है. 

अन्य टीमें जिन पर पड़ेगा असर

एशिया, यूरोप और अफ्रीका से टीमें लगभग तय हैं, लेकिन ओशिनिया से ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड दो टीमें हैं, तो कीवी टीम को भी क्वालिफायर खेलना पड़ सकता है. इसके साथ ही वेस्टइंडीज जो कई द्वीपों से मिलकर बना है और एक मान्यता प्राप्त देश नहीं है. इसलिए वह भी अपनी एक आंतरिक प्रतियोगिता आयोजित करेगा, जिससे तय किया जाएगा कि कौन सा देश क्वालिफायर खेलेगा. वहीं महिलाओं की ओलंपिक भागीदारी का फैसला टी20 वर्ल्ड कप के प्रदर्शन के आधार पर किया जाएगा, हालांकि अमेरिका की भागीदारी को लेकर अभी भी असमंजस की स्थिति बनी हुई है.

कहां होंगे क्रिकेट मुकाबले

क्रिकेट की ओलंपिक में वापसी लगभग एक सदी के बाद हो रही है, और ये मुकाबले लॉस एंजेलिस से करीब 50 किमी दूर पोमोना शहर के फेयरग्राउंड्स स्टेडियम में खेले जाएंगे. ये मुकाबले 12 जुलाई 2028 से शुरू होंगे और गोल्ड मेडल मैच 20 और 29 जुलाई को होंगे.

ICC का बड़ा फैसला, 2028 T20 वर्ल्ड कप 20 नहीं 32 टीमें लेंगी हिस्सा! AGM में 12 टीमों को जोड़ने पर चर्चा

इंग्लैंड की खिलाड़ी ने रोकी बॉल; इंडिया की अपील नामंजूर, लॉर्ड्स में मचा बवाल, क्या कहता है ICC का नियम?

‘भारत के खिलाफ…’, आंद्रे रसेल ने जख्म पर छिड़का नमक, इस पारी को बताया करियर का बेस्ट मोमेंट

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >