पहली ही गेंद पर अभिषेक शर्मा ने रचा इतिहास, ऐसा रिकॉर्ड बनाने वाले बने पहले भारतीय बल्लेबाज

Asia Cup 2025 Abhishek Sharma hits six on 1st ball: एशिया कप 2025 में भारत ने अपने अभियान की शानदार शुरुआत यूएई के खिलाफ 9 विकेट की जोरदार जीत से की. यूएई ने भारत को जीत के लिए 58 रन का लक्ष्य दिया था, जिसे भारतीय टीम ने सिर्फ 4.3 ओवर में 1 विकेट के नुकसान पर पूरा कर लिया. भारत की चेज की शुरुआत भी धुआंधार रही, जब अभिषेक ने पहली ही गेंद पर छ्क्का जड़ दिया.

Asia Cup 2025 Abhishek Sharma hits six on 1st ball: यूएई के खिलाफ एशिया कप 2025 के अपने पहले मुकाबले में भारत ने शानदार खेल दिखाते हुए टी20 में गेंद के लिहाज से अपनी सबसे बड़ी जीत दर्ज की. भारत के गेंदबाजों ने यूएई को संभलने का मौका ही नहीं दिया और 26/0 से 57 पर ऑलआउट वाली कातिलाना गेंदबाजी की. भारत के लिए कुलदीप यादव और शिवम दुबे गेंदबाजी में बेहद खतरनाक साबित हुए, दोनों ने मिलकर सात विकेट झटके. इसके बाद भारत ने अपनी पारी की शुरुआत धमाकेदार अंदाज में की और सिर्फ 4.3 ओवर में लक्ष्य पूरा कर 9 विकेट से बड़ी जीत दर्ज की. इस पारी में अभिषेक शर्मा, शुभमन गिल और सूर्यकुमार यादव की धमाकेदार बल्लेबाजी ने टीम को आसान जीत दिलाई.

भारत की पारी की शुरुआत अभिषेक शर्मा ने की, जिन्होंने पहली ही गेंद पर छक्का लगाकर टीम को झटका दिया यह शॉट लॉन्ग-ऑफ के ऊपर से गया. उन्होंने 16 गेंदों में 30 रन बनाए जिसमें दो और छक्के और दो चौके शामिल थे, और अपनी बल्लेबाजी से दर्शकों का मनोरंजन किया. अभिषेक शर्मा ने इस उपलब्धि के साथ इतिहास रच दिया. उन्होंने टी20 अंतरराष्ट्रीय में लक्ष्य का पीछा करते हुए पहली गेंद पर छक्का लगाने वाले पहले भारतीय बल्लेबाज बनने का कमाल किया. 

इसके साथ ही वे चौथे भारतीय बल्लेबाज बने जिन्होंने टी20 अंतरराष्ट्रीय में पारी की पहली गेंद पर छक्का लगाया. इससे पहले यह कारनामा रोहित शर्मा (इंग्लैंड के खिलाफ, अहमदाबाद 2021), यशस्वी जयसवाल (जिम्बाब्वे के खिलाफ, हरारे 2024) और संजू सैमसन (इंग्लैंड के खिलाफ, मुंबई 2025) कर चुके थे. हालांकि उनके साथी बल्लेबाजों ने यह कारनामा पहले ही पारी में किया था. जबकि 25 वर्षीय अभिषेक शर्मा यह करने वाले पहले भारतीय बने, जिन्होंने चेज के दौरान पहली गेंद पर छक्का लगाया.

शुभमन का तोड़ा था रिकॉर्ड

पंजाब से आने वाले लेफ्ट-हैंडर बल्लेबाज ने जुलाई 2024 में टी20 अंतरराष्ट्रीय में पदार्पण किया था. अभिषेक के नाम पर भारतीय क्रिकेट में सबसे बड़ी व्यक्तिगत टी20 स्कोर का रिकॉर्ड भी है. उन्होंने इस साल के शुरू में वानखेड़े स्टेडियम में इंग्लैंड के खिलाफ 135 रन बनाए. उन्होंने अपने साथी बल्लेबाज शुभमन गिल का 126* का रिकॉर्ड तोड़ा था.

भारत का रहा पूरा दबदबा

दुबई में सूर्यकुमार यादव की कप्तानी वाली भारत टीम का प्रदर्शन दबदबा भरा रहा. विश्व चैंपियन भारत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. हालांकि यूएई ने अपने ओपनर्स के साथ 26 रन जोड़कर अच्छी शुरुआत की, लेकिन जसप्रीत बुमराह की सटीक यॉर्कर ने टीम को बड़े संकट में डाल दिया. इसके बाद यूएई ने अपने अगले नौ विकेट केवल 31 रन में गंवा दिए. कुलदीप यादव (4/7) और ऑलराउंडर शिवम दुबे (3/4) के साथ मिलकर यूएई को पूरी तरह ध्वस्त कर दिया. इस छोटे से लक्ष्य को भारत ने शुभमन गिल (20*) के अंतिम विजयी चौके की बदौलत 27 गेंद में ही हासिल कर लिया. मुकाबले में भारत ने 93 गेंद शेष रहते लक्ष्य हासिल कर रिकॉर्ड बनाया. एशिया कप के टी20 फॉर्मेट में इतनी जल्दी जीत किसी टीम ने पहले नहीं हासिल की थी. 

ये भी पढ़ें:-

इंग्लैंड का हाल बेहाल, साउथ अफ्रीका ने दिया 5 ओवर में 69 रन का टारगेट, लेकिन इतने रन से हार गए अंग्रेज

यूएई के खिलाफ भारत की जीत के 7 रिकॉर्ड और बोनस मोमेंट; कुलदीप का कहर, सूर्या की दिलदारी और अभिषेक का तूफान

कातिलाना कुलदीप यादव! अश्विन को छोड़ा पीछे, बराबर किया तेंदुलकर का रिकॉर्ड और ऐसा करने वाले बने दूसरे गेंदबाज

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >