IND vs PAK जीतकर भी सुपर 4 में क्यों नहीं टीम इंडिया, क्या पाकिस्तान एशिया कप से होगा बाहर? ऐसा है पूरा समीकरण

Asia Cup 2025 Group A Super 4 Scenario: एशिया कप 2025 के ग्रुप ए में भारत ने पाकिस्तान को हराकर सुपर 4 की स्थिति मजबूत कर ली है. हालांकि भारत को अभी भी अगले चरण का टिकट नहीं मिला है. वहीं पाकिस्तान को लिए सुपर 4 के लिए क्वालिफाई करने के लिए अब नेट रन रेट की बाधा पार करनी होगी.

Asia Cup 2025 Group A Super 4 Scenario: भारत ने दुबई में रविवार को खेले गए एशिया कप 2025 के मुकाबले में पाकिस्तान को सात विकेट से हराकर ग्रुप ए में अपनी शीर्ष स्थिति मजबूत कर ली. 128 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए भारत ने 15.5 ओवर में ही केवल 3 विकेट खोकर जीत दर्ज कर ली. इस जीत के साथ भारत ने अपने दोनों मैच जीत लिए हैं और सुपर 4 में अपनी स्थिति मजबूत कर ली है. जबकि पाकिस्तान के ऊपर सुपर 4 से बाहर होने का खतरा मंडरा रहा है. हालांकि पाकिस्तान यह मैच भले ही हारा, लेकिन वह एक मैच जीता भी है और उसकी सांसें अगले स्टेज के लिए अभी भी जिंदा हैं.

इस जीत के बाद भारत के अब दो मैचों से चार अंक हो गए हैं और वह ग्रुप में शीर्ष पर है. हालांकि भारत का रन रेट +10 से घटकर +4.793 हो गया है. दूसरी ओर पाकिस्तान के दो मैचों से दो अंक हैं. उसका रन रेट घटकर +1.649 रह गया है. पाकिस्तान को अपना अंतिम ग्रुप मैच 17 सितंबर को संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के खिलाफ खेलना है, जबकि भारत 19 सितंबर को ओमान से भिड़ेगा. यूएई और ओमान अभी तक खाता नहीं खोल पाए हैं.

Asia Cup 2025 ग्रुप ए पॉइंट्स टेबल

टीममैचजीतहारटाईअंकNRR
भारत22004+4.793
पाकिस्तान21102+1.649
यूएई10100-10.483
ओमान10100-4.650

पाकिस्तान सुपर-4 में कैसे क्वालिफाई कर सकता है?

भारत से हार के बावजूद पाकिस्तान के पास सुपर-4 चरण में जगह बनाने का मौका है. सलमान अली आगा की टीम को यूएई को हराना होगा, जिससे उनके तीन मैचों से चार अंक हो जाएंगे और वे सुपर-4 में क्वालिफाई कर लेंगे. हालांकि अगर यूएई- पाकिस्तान को चौंका देता है, तो मोहम्मद वसीम की अगुआई वाली यूएई टीम को ओमान को भी हराना होगा ताकि सुपर-4 में जगह पक्की हो सके. यहां तक कि अगर पाकिस्तान यूएई से हार जाता है, तब भी उनके पास मौका रहेगा, बशर्ते ओमान यूएई को हरा दे. इस स्थिति में ग्रुप ए से दूसरा क्वालिफाई करने वाली टीम तय करने के लिए नेट रन रेट अहम भूमिका निभाएगा.

पाकिस्तान के सामने यूएई कहीं नहीं ठहरता. हाल ही में ट्राई सीरीज के दौरान पाक टीम ने यूएई को करारी शिकस्त दी थी. ऐसे में उसका आगे क्वालिफाई करना पूरी तरह संभव नजर आता है. लेकिन भारत से हार के बाद उसकी स्थिति कोई बहुत अच्छी नहीं कही जा सकती. क्रिकेट में कुछ भी संभव है, ऐसे में अगर दिन विशेष में यूएई उलटफेर कर दे तो आश्चर्य नहीं होगा

भारत कैसे पहुंच सकता है सुपर 4 में

भारत के दो मैचों में 4 अंक हैं. भारत को ओमान के खिलाफ मैच में जीत दर्ज करनी होगी. ओमान को हराते ही भारत के 6 अंक हो जाएंगे और उसका सुपर 4 में जाने का रास्त साफ हो जाएगा.

ये भी पढ़ें:-

IND vs PAK के बॉयकॉट की गर्जना के बाद भी टीम इंडिया ने कैसे खुद को मैनेज किया? कैप्टन सूर्या ने खोला राज

IND vs PAK: पाकिस्तान को रौंदने के बाद गंभीर का बयान, इनको समर्पित की टीम इंडिया की जीत

टीम इंडिया के ‘नो हैंड शेक’ पर शोएब अख्तर की निकली चीख, बोले- हम आपके लिए अच्छी बातें कर रहे और आप…

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >