मुंबई इंडियंस पर जीत दर्ज करने के बाद बोले धौनी, उनकी बल्लेबाजी नहीं, बल्कि अपनी टीम की गेंदबाजी को लेकर चिंतित था
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 18 Apr 2015 12:26 AM
मुंबई : चेन्नई सुपरकिंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धौनी ने आईपीएल आठ में अपनी टीम की लगातार तीसरी जीत के बाद कहा कि उनकी टीम ने मुंबई इंडियन्स के बल्लेबाजी क्रम में बदलाव के बाद अपनी रणनीति में अच्छी तरह से बदलाव किया. मुंबई ने कोरी एंडरसन और हरभजन सिंह को उपरी क्रम में भेजा […]
मुंबई : चेन्नई सुपरकिंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धौनी ने आईपीएल आठ में अपनी टीम की लगातार तीसरी जीत के बाद कहा कि उनकी टीम ने मुंबई इंडियन्स के बल्लेबाजी क्रम में बदलाव के बाद अपनी रणनीति में अच्छी तरह से बदलाव किया.
मुंबई ने कोरी एंडरसन और हरभजन सिंह को उपरी क्रम में भेजा लेकिन उसकी यह रणनीति कारगर साबित नहीं हुई. धौनी ने अपनी टीम की छह विकेट से जीत के बाद कहा, मैं मुंबई के बल्लेबाजी क्रम के बजाय अपनी गेंदबाजी को लेकर अधिक चिंतित था. हम अपनी रणनीति पर परिस्थितियों से हिसाब से बदलते हैं. हमने उनके बदलावों के हिसाब से इसमें अच्छी तरह से बदलाव किया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










