Happy Holi 2021, Puja Vidhi: रंगों की होली आज, जानें ग्रहों के अद्भुत चाल का किन राशि के जातकों को होगा लाभ, होली खेलने से पहले और बाद में किन बातों का रखें ख्याल
Holi 2021 Date, Holika Dahan 2021 Time, Puja Vidhi, Samagri Detail, Shubh Muhurat, Mantra, Holi Video Songs, Images: बड़ी होली (Holi) 29 मार्च यानी आज है जबकि छोटी होली अर्थात होलिका दहन 2021 (Holika Dahan 2021) 28 मार्च को मनाई गई. आपको बता दें कि होलिका दहन (Holika Dahan) को बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतिक माना गया है. इस बार होलिका पर अशुभ भद्रा योग भी नहीं पड़ रहा है. इसका शुभ मुहूर्त (Holika Dahan Shubh Muhurat 2021) शाम में 6.30 से 8.30 बजे तक था. जिसके बाद होली खेली जा रही है. आइये जानते हैं होली पूजा विधि, शुभ मुहूर्त के बारे में साथ ही साथ देखें होली के कुछ फेमस गाने, मैसेज, शुभकामनाएं भी…
इस होली ऐसे बनाएं आटे के मालपुआ
आटे का मालपूआ बनाने के लिए आपको सामग्री के तौर पर 1 कप गेंहू का आटा, 1/2 कप गुड़ (चीनी की जगह पर), 1/2 चम्मच सौंफ़, 1 चम्मच काजू, 1 चम्मच किशमिश, 1/2 चम्मच इलाइची पाउडर, घी तलने के लिए, एक चुटकी केसर, पानी चाशनी के लिए लगेगा.
आटे का मालपुआ बनाने के लिए सबसे पहले एक बर्तन में गुड़, पानी डालकर उसे पिघला दें
गुड़ अच्छी तरह पिघला कर पतली चाशनी की तरह बना लें, ऊपर से इसमें केसर और इलाइची डाल दें, अब ठंडा होने छोड़ दे.
अब अलग बर्तन में आटा और पानी का पतला घोल तैयार कर लें.
घोल बनाते समय ध्यान रहे कि आटे में गांठ न बने.
इसके लिए आटे में थोड़े-थोड़े पानी मिलायें.
घोल अच्छी तरह बन जाने पर इसमें कटी हुई काजू, बादाम, किशमिश और सौंफ मिलाये.
एक कढ़ाई में घी गर्म करें और एक-एक कर मालपुआ बना दें.
अब दोनों तरफ से इसे पका लें
होली के रंग और उनके मतलब
गुलाबी रंग प्रेम का प्रतिक
सफेद रंग शांति और सौम्यता का प्रतिक
नीलापन जीवन के विस्तार का प्रतिक
जामुनी रंग ज्ञान के आलोक का प्रतिक
लाल रंग क्रोध का प्रतिक
हरा रंग जलन का प्रतिक
भगवा रंग त्याग का प्रतिक
पीला रंग खुशी का प्रतिक
होली मुबारक: रंगों का मतलब
लाल – ताकत
हरा – समृद्धि
नारंगी – जोश
गुलाबी – प्यार
नीला – वफादारी
सुनहरा – अमीरी
आपको एक रंगीन और जोशीली होली मुबारक!
Holi 2021 पर ग्रहों के अद्भुत चाल, इन राशि के जातकों को होगा लाभ

Holi 2021 पर ग्रहों के अद्भुत चाल के कारण कर्क, कन्या, धनु, कुंभ और मीन के जातकों को जबरदस्त लाभ होने का योग है. इन जातकों को व्यापार से करियर तक में तरक्की मिलेगी.
कर्क राशि: कर्क राशि के जातकों का जीवन रंगीन होगा. इस होली पर चंद्रमा की स्थिति आप की रचनात्मक क्षमता को निखारेगी. भाई-बहन में प्यार बढ़ेगा. कोई विशेष उपहार भी मिल सकता है. आने वाले दिन आपके लिए लाभकारी होंगे. गुरु जब कुंभ राशि में प्रवेश करेंगे तो आपके द्वारा किए गए कार्यों का सुखद परिणाम मिलने लगेगा. इस दौरान आर्थिक निवेश करना बेहद फायदेमंद होगा. रिस्क लेकर कोई निवेश कर रहे हैं तो आपका फैसला सही साबित होगा, आपको लाभ ही लाभ मिलेगा.
कन्या राशि: इस होली पर आपके जीवन में कई रंग रंगने वाले है. व्यापार से जुड़े हैं तो आपको अच्छा मुनाफा होगा. किसी पुराने मित्र या संबंधी के संपर्क में आएंगे. पारिवारिक जीवन सुखद बितेगा. प्रेम संबंध में मधुरता आएगी. विद्यार्थियों के लिए होली कई खुशियां लाएगा. कोई शुभ समाचार आपको मिल सकता है. आर्थिक मामलों में आप खुद को पहले के मुकाबले मजबूत स्थिति में पाएंगे.
धनु राशि: शनि की साढ़ेसाती के आखिरी पड़ाव से गुजर रहे धनु राशि के जातकों की होली भी अच्छी गुजरने वाली है. घर में पूजा पाठ का आयोजन हो सकता है. आपके द्वारा किए गए मेहनत का परिणाम शुभ होगा. यदि नई नौकरी की तलाश में है तो आपको किसी रोजगार के अवसर मिल सकते है. बीते साल के मुताबिक व्यापारियों के लिए इस साल की होली लाभदायक रहने वाली है. घर-परिवार में सुखद माहौल रहेगा. वरिष्ठजनों का सहयोग मिलेगा.
कुंभ राशि: शनि की राशि यानी कुंभ के जातकों को के जीवन में खुशियों के रंग भरने वाले है. होली के बाद जीवन में कई बदलाव आ सकते हैं. यदि नौकरी बदलने का प्रयास कर रहे हैं तो आप को बेहतर अवसर मिलेंगे. रिस्क लेकर धन निवेश करना आपके लिए काफी लाभकारी हो सकता है. किसी पुराने परिचित से मुलाकात होने की संभावना है. प्रेम संबंध रोमांटिक तरीके से गुजरेगा पारिवारिक माहौल सुखद रहेगा.
मीन राशि: मीन राशि के जातकों को होली पर शुभ समाचार मिल सकते हैं. घर खरीदने या निर्माण का प्रयास कर रहे तो काम में तेजी आएगी. कार्य क्���ेत्र में आपका वर्चस्व बढ़ेगा. पूर्व में किए गए निवेश का लाभ होली के तुरंत बाद मिल सकता है. अप्रैल से जून तक आप किसी रोमांटिक यात्रा पर निकल सकते हैं. अविवाहित के जीवन में प्रेम के रंग भरेंगे. जीवनसाथी का भरपूर सहयोग मिलेगा. छात्रों की होली सुखद होने वाली है. व्यापार में भी तरक्की के योग है.
आज मनाई जाएगी होली

सोमवार, 29 मार्च को प्रतिपदा में सर्वत्र होली का उत्सव मनाया जायेगा. आज से वसंतोत्सव का प्रारंभ होगा.
आग में सेंक लें फसल
होलिका दहन करने के बाद होलिका को अर्घ्य अर्पित करें. विशेष ध्यान रखें कि, होलिका दहन शुभ मुहूर्त में ही करें. यदि मुमकिन हो तो होलिका दहन की अग्नि किसी बड़े बुजुर्ग से ही प्रज्वलित करें. होलिका की आग में फसल सेंक लें और इसे सपरिवार अगले दिन अपने घर में बनाकर सेवन अवश्य करें.
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए