धनु राशि वालों को कार्यक्षेत्र में लेना होगा संयमित निर्णय, देखें 4 मई से 10 मई 2025 का साप्ताहिक राशिफल

Sagittarius Weekly Horoscope 4 May to 10 May 2025: मई माह के नए सप्ताह के आरंभ होने के साथ ही धनु राशि के जीवन में अहम बदलाव होंगे. यहां हम बताने जा रहे हैं कि 4 मई से 10 मई का सप्ताह धनु राशि के लिए कैसा बीतने वाला है.

Sagittarius Weekly Horoscope 4 May to 10 May 2025: मई का नया सप्ताह कैसा रहेगा इसके बारे में जातकों को उत्सुकता होगी इसके बारे में हमें बता रहे हैं ज्योतिषाचार्य धनु राशि का साप्ताहिक राशिफल.

धनु साप्ताहिक राशिफल 4 मई से 10 मई 2025

धनु :सभी लोग यह जानने के इच्छुक हैं कि मई का नया सप्ताह हमारे लिए कैसा होगा. मेरे और मेरे परिवार के लिए यह कैसा रहेगा, क्या मेरा व्यापार आगे बढ़ेगा या मुझे नई समस्याओं का सामना करना पड़ेगा, इस प्रकार के कई विचार हमारे मन में चलते रहते हैं.

मेष राशि वालों का परिवार में सामंजस्य बना रहेगा, देखें 4 मई से 10 मई का साप्ताहिक राशिफल

वृषभ राशि वालों कि पार्टनर से गलतफहमी हो सकती है, देखें 4 मई से 10 मई का साप्ताहिक राशिफल 

मिथुन राशि वालों की प्रेम जीवन में नई शुरुआत हो सकती है, देखें 4 से 10 मई 2025 का साप्ताहिक राशिफल 

कर्क राशि वालें को बॉस से सराहना मिल सकती है, देखें 4 से 10 मई 2025 का साप्ताहिक राशिफल 

परिवारिक जीवन

परिवारिक जीवन में तनाव बना रहेगा क्योंकि शनि की स्थिति अनुकूल नहीं है. राहू, शुक्र और शनि के एक साथ होने से पारिवारिक जीवन में विवाद की स्थिति उत्पन्न होगी. मंगल की सप्तम दृष्टि दूसरे भाव पर है, इसलिए परिवार के सदस्यों के साथ बातचीत करते समय सावधानी बरतें, अपनी वाणी पर नियंत्रण रखें और परिवार को संभालने में सतर्क रहें. ग्रहों की अनुकूलता के अभाव में पारिवारिक जीवन में समस्याएँ बढ़ सकती हैं.

व्यापार तथा नौकरी

व्यापार करने वालों के लिए मई का नया सप्ताह सामान्य रहने की संभावना है. व्यापार के मालिक बुध सप्ताह की शुरुआत में पंचम भाव में रहेंगे, जिससे व्यापार में सकारात्मक लाभ की उम्मीद है. 07 मई के बाद आपको व्यापार में अधिक मेहनत करनी होगी. इस समय निवेश करने से बचें, क्योंकि 8 मई के बाद आपकी आय में सुधार होगा. नौकरीपेशा लोगों के लिए स्थिति मिश्रित रहेगी, कार्यक्षेत्र में जल्दबाजी में निर्णय न लें और नौकरी बदलने में अधिक जोखिम न उठाएं. 5 मई के बाद नौकरी में समस्याएं हल होंगी.

सिंह राशि वालों को थकावट महसूस हो सकती है, देखें 4 से 10 मई 2025 का साप्ताहिक राशिफल

कन्या राशि वालों के प्रेम संबंधों में स्थिरता आएगी, देखें 4 मई से 10 मई 2025 का साप्ताहिक राशिफल 

तुला राशि वालों को जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा, जानें 4 मई से 10 मई का साप्ताहिक राशिफल

वृश्चिक राशि वाले जोखिम वाले निवेश से बचें, जानें 4 मई से 10 मई का साप्ताहिक राशिफल

शिक्षा तथा करियर

विधार्थियों के लिए मई का नया सप्ताह अत्यंत लाभकारी रहेगा. सूर्य और बुध की युति के कारण आप अपने लक्ष्यों को हासिल करेंगे. आपकी रुचि अपने पाठ्यक्रम में बनी रहेगी. उच्च शिक्षा की तैयारी कर रहे छात्रों को सफलता प्राप्त होगी. करियर पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है, क्योंकि वृहस्पति छठे भाव में स्थित हैं, जिससे साधारण परिणाम मिलेंगे. करियर को बेहतर बनाने के लिए कठिन परिश्रम करना आवश्यक होगा.

प्रेम जीवन

धनु राशि के जातकों के लिए मई का नया सप्ताह प्रेम जीवन में सामान्य रहेगा. पंचम भाव के स्वामी मंगल आठवें भाव में स्थित है, जिससे दोनों एक-दूसरे को पर्याप्त समय नहीं दे पाएंगे, जिसके कारण तालमेल में कमी आएगी. 18 मई के बाद प्रेम संबंधों में सुधार होगा और एक-दूसरे को समझने में मदद मिलेगी. वैवाहिक जीवन दूसरे सप्ताह तक संतोषजनक रहेगा, और पति-पत्नी मिलकर किसी कार्य का निर्णय लेंगे.

स्वास्थ्य

स्वास्थ्य सामान्य रहेगा क्योंकि राशि के स्वामी बृहस्पति छठे भाव में और मंगल आठवें भाव में स्थित हैं. राहु और केतु की स्थिति भी अनुकूल नहीं है. इस सप्ताह चोट लगने की संभावना अधिक है. सप्ताह के दूसरे सप्ताह में जोड़ों में दर्द हो सकता है. इस सप्ताह अपने खान-पान का ध्यान रखें और संतुलित रहें. कोई गंभीर बीमारी का संदेह नहीं है, लेकिन स्वास्थ्य पर ध्यान देना आवश्यक है.

शुभ नंबर: 6
शुभ कलर: सफेद

धनु राशि वालों को परीक्षा में सफलता मिल सकती है, देखें 4 मई से 10 मई 2025 का साप्ताहिक राशिफल 

मकर राशि वाले संयम से काम लें, जानें 4 मई से 10 मई का साप्ताहिक राशिफल

कुम्भ राशि वालों के कुछ नए रिश्ते बन सकते हैं, जानें 4 मई से 10 मई का साप्ताहिक राशिफल 

मीन राशि वालों के दांपत्य जीवन में शांति बनी रहेगी, देखें 4 मई से 10 मई का साप्ताहिक राशिफल

उपाय

  • प्रत्येक दिन सुबह में उगते हुए सूर्य को तांबे के लोटे में जल डालकर उसमे लाल चंदन डालकर भगवन सूर्य को जल दें.
  • भगवान विष्णु का पूजन करे चनादाल का दान करें
  • हनुमान चालीसा का पाठ करें.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Shaurya Punj

शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >