धनु राशि वालों को मंदी का सामना करना पड़ सकता है, देखें अप्रैल 2025 का मासिक राशिफल

Sagittarius April Monthly Horoscope 2025: धनु राशि के लिए अप्रैल 2025 तक का दिन कैसा रहेगा. जानें ज्योतिषाचार्य संजीत कुमार मिश्रा से धनु राशि का मासिक राशिफल.

Sagittarius April Monthly Horoscope 2025 : अप्रैल 2025 का महीना धनु राशि के जातकों के लिए कैसा रहेगा, इस विषय में लोगों की जिज्ञासा बनी हुई है. इस बारे में जानकारी दे रहे हैं ज्योतिषाचार्य संजीत कुमार मिश्रा, जो धनु राशि का मासिक राशिफल प्रस्तुत कर रहे हैं.

धनु मासिक राशिफल अप्रैल 2025

धनु राशि के जातक जानना चाहते हैं कि अप्रैल का महीना उनके लिए किस प्रकार का रहेगा. यह जानने की इच्छा है कि मेरे और मेरे परिवार के लिए यह महीना कैसा होगा, क्या मेरा व्यापार आगे बढ़ेगा या मुझे नई चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा. ऐसे कई सवाल हमारे मन में उठते हैं. आइए, ज्योतिषाचार्य संजीत कुमार मिश्रा जी से जानते हैं कि आपकी राशि और कुंडली पर विभिन्न ग्रहों और नक्षत्रों के प्रभाव के आधार पर उनका विश्लेषण क्या कहता है.

पारिवारिक जीवन

धनु राशि के जातकों को परिवार में सुख-शांति का अनुभव होगा, हालांकि कुछ विवाद भी उत्पन्न हो सकते हैं. लेकिन आपकी समझदारी से पारिवारिक जीवन में सामंजस्य बना रहेगा. चौथे भाव में शनि, राहु, सूर्य, शुक्र और बुध सभी ग्रह स्थित हैं, जिससे घर के अधूरे कार्य पूरे होंगे. यदि आप वाहन खरीदने की योजना बना रहे हैं, तो आपकी योजना सफल होगी. रिश्तेदारों का सहयोग भी प्राप्त होगा, और सूर्य के गोचर के बाद पारिवारिक सुख में वृद्धि देखने को मिलेगी.

मेष राशि वाले मीठी वाणी अपनाएं, कटु शब्दों से बचें, देखें अप्रैल 2025 का मासिक राशिफल 

वृषभ राशि वाले अपने साथी को खुश रखने का करें प्रयास, देखें अप्रैल 2025 का मासिक राशिफल

मिथुन राशि वालों कि प्रेम संबंधों में मुलाकातें संभव हैं, देखें अप्रैल 2025 का मासिक राशिफल

कर्क राशि वालों के के जीवन में कुछ सकारात्मक परिवर्तन दिखेंगे, देखें अप्रैल 2025 का मासिक राशिफल

व्यापार और नौकरी

व्यापार में सफलता के लिए कठिन परिश्रम आवश्यक है. व्यापार के स्वामी बुध चौथे भाव में स्थित हैं, और साथ में कई अन्य ग्रह भी उपस्थित हैं, जिससे व्यापार में मनमानी करना संभव नहीं होगा. मंगल अपनी नीच राशि में है, जिसके कारण व्यापार में लाभ धीरे-धीरे मिलने की संभावना है. होलसेल व्यापार करने वालों को अच्छा लाभ प्राप्त होगा. नौकरी के क्षेत्र में चुनौतियाँ उत्पन्न हो सकती हैं, इसलिए कार्यस्थल पर पूरी सावधानी बरतनी होगी. लापरवाही करने से नौकरी में समस्याएँ उत्पन्न हो सकती हैं.

शिक्षा और करियर

छात्रों को सफलता प्राप्त करने के लिए कड़ी मेहनत करनी होगी, तभी वे शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्टता हासिल कर सकेंगे. अपनी पढ़ाई पर भरोसा रखें, क्योंकि सहपाठियों का सहयोग हमेशा नहीं मिलेगा. मंगल नीच राशि में आठवें भाव में स्थित है, जिससे सीनियर्स के साथ विवाद उत्पन्न हो सकता है, लेकिन करियर में अच्छा लाभ मिलने की संभावना है. करियर भाव में बृहस्पति की स्थिति से दूसरे सप्ताह से करियर के लिए अनुकूल परिस्थितियाँ बनेंगी. प्रतियोगिता परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों को धैर्य रखना होगा और जल्दबाजी में निर्णय नहीं लेना चाहिए.

सिंह राशि वाले कार्य में लापरवाही नहीं बरतें, देखें अप्रैल 2025 का मासिक राशिफल

कन्या राशि वालों को आर्थिक लाभ मिलने की संभावना है, देखें 09 से 15 मार्च 2025 का मासिक राशिफल

तुला राशि वाले गुस्से पर नियंत्रण रखें, जानें अप्रैल 2025 का मासिक राशिफल

वृश्चिक राशि वालों की लंबी यात्रा में विलंब हो सकता है, जानें अप्रैल 2025 का मासिक राशिफल

प्रेम जीवन

अप्रैल के महीने में प्रेम संबंधों में मधुरता आएगी, और आप अपने साथी के साथ रोमांस का आनंद लेंगे. इस दौरान आप दोनों के बीच विश्वास का निर्माण होगा, जिससे आपका रिश्ता और मजबूत होगा. हालांकि, महीने के दूसरे सप्ताह में आपसी मतभेद उत्पन्न हो सकते हैं. दोनों की सेहत भी ठीक नहीं रहेगी. पहले सप्ताह में वैवाहिक जीवन में तनाव रहेगा, लेकिन मंगल के आठवें भाव में जाने से दांपत्य जीवन में सुधार होगा. इस महीने पति-पत्नी दोनों के स्वास्थ्य पर नकारात्मक प्रभाव पड़ेगा.

स्वास्थ्य

आपका स्वास्थ्य सामान्य रहने की संभावना है, क्योंकि वृहस्पति छठे भाव में और मंगल आठवें भाव में स्थित हैं, जिससे स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव हो सकता है. वाहन चलाते समय सावधानी बरतें, क्योंकि चोट लगने की संभावना है. जिन लोगों को रक्त संबंधी समस्याएं हैं, उन्हें अपने स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखना होगा. 14 अप्रैल के बाद आपकी सेहत में गिरावट आ सकती है, और आपको छाती से संबंधित समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है. कफ की समस्या भी उत्पन्न हो सकती है.

धनु राशि वालों को मंदी का सामना करना पड़ सकता है, देखें 09 से 15 मार्च 2025 का मासिक राशिफल

मकर राशि वालों का स्वास्थ्य संतोषजनक रहेगा, जानें 09 से 15 मार्च का मासिक राशिफल

कुम्भ राशि वाले अपने गुस्से पर कंट्रोल रखें, जानें अप्रैल 2025 का मासिक राशिफल

मीन राशि वालों के खर्चों में वृद्धि हो सकती है, देखें अप्रैल 2025 का मासिक राशिफल

शुभ नंबर: 9
शुभ कलर: सफेद

उपाय

प्रत्येक मंगलवार को हनुमान चालीसा का पाठ करें और हनुमान मंदिर जाकर दर्शन करें. इसके साथ ही, विष्णु भगवान की पूजा करें और चना दाल का दान करें.

जन्मकुंडली, वास्तु, तथा व्रत त्यौहार से सम्बंधित किसी भी तरह से जानकारी प्राप्त करने हेतु दिए गए नंबर पर फोन करके जानकारी प्राप्त कर सकते है.

ज्योतिषाचार्य संजीत कुमार मिश्रा
ज्योतिष वास्तु एवं रत्न विशेषज्ञ
8080426594/9545290847

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Shaurya Punj

शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >