मिथुन राशि वालों कि प्रेम संबंधों में मुलाकातें संभव हैं, देखें अप्रैल 2025 का मासिक राशिफल

Gemini April Monthly Horoscope 2025: मिथुन राशि के लिए अप्रैल 2025 तक का दिन कैसा रहेगा. जानें ज्योतिषाचार्य संजीत कुमार मिश्रा से मिथुन राशि का मासिक राशिफल.

Gemini April Monthly Horoscope 2025: अप्रैल 2025 महीना कैसा रहेगा इसके बारे में जातकों को उत्सुकता होगी इसके बारे में हमें बता रहे हैं ज्योतिषाचार्य संजीत कुमार मिश्रा मिथुन राशि का मासिक राशिफल.

मिथुन मासिक राशिफल अप्रैल 2025

मिथुन: अप्रैल का महीना हमारे लिए कैसा रहेगा, यह जानने की इच्छा सभी लोगों में है. मेरे और मेरे परिवार के लिए यह महीना कैसा होगा, क्या मेरा व्यापार आगे बढ़ेगा या नई चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा, ऐसे कई सवाल हमारे मन में चलते रहते हैं. ज्योतिषाचार्य संजीत कुमार मिश्रा जी ने आपकी राशि और कुंडली पर विभिन्न ग्रहों और नक्षत्रों के प्रभाव का विश्लेषण किया है.

परिवारिक जीवन

अप्रैल का महीना परिवारिक जीवन के लिए सामान्य रहने वाला है. चौथे भाव में केतु की स्थिति के कारण परिवार के सदस्यों के बीच मतभेद उत्पन्न हो सकते हैं, जिससे असमंजस की स्थिति बनेगी. राहु, शनि, शुक्र और बुध की स्थिति के कारण पारिवारिक जीवन में उतार-चढ़ाव देखने को मिलेंगे. पारिवारिक परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए निर्णय लेने की आवश्यकता होगी, और कार्य का बोझ भी अधिक रहेगा. परिवार को पर्याप्त समय न देने के कारण नाराजगी उत्पन्न हो सकती है. हालांकि, 14 अप्रैल से परिवारिक जीवन में सुधार की संभावना है.

मेष राशि वाले मीठी वाणी अपनाएं, कटु शब्दों से बचें, देखें अप्रैल 2025 का मासिक राशिफल 

वृषभ राशि वाले अपने साथी को खुश रखने का करें प्रयास, देखें अप्रैल 2025 का मासिक राशिफल

मिथुन राशि वालों कि प्रेम संबंधों में मुलाकातें संभव हैं, देखें अप्रैल 2025 का मासिक राशिफल

कर्क राशि वालों के के जीवन में कुछ सकारात्मक परिवर्तन दिखेंगे, देखें अप्रैल 2025 का मासिक राशिफल

व्यापार और नौकरी

व्यापार में अब तक कठिनाइयाँ थीं, लेकिन 3 अप्रैल से धीरे-धीरे स्थिति में सुधार होगा. द्वादश भाव के स्वामी बृहस्पति हैं, जबकि मंगल धन के भाव में स्थित हैं, जो व्यापार में लाभ देने की संभावना रखते हैं. हालांकि, शनि दशम भाव में हैं, जो व्यापार में हानि का कारण बन सकते हैं, इसलिए निवेश से बचना बेहतर होगा. नौकरीपेशा लोगों के लिए, माह के मध्य तक किसी भी विवाद से बचना चाहिए, क्योंकि इस समय सहयोगियों का समर्थन नहीं मिलेगा, इसलिए समझदारी से कार्य करें.

शिक्षा और करियर

विद्यार्थियों को अपनी पढ़ाई पर विशेष ध्यान केंद्रित करना चाहिए. शिक्षा के स्वामी शुक्र दशम भाव में हैं, जिससे प्राइमरी स्कूल में पढ़ाई कर रहे छात्रों को मेहनत करनी पड़ेगी. इस माह, आप कुछ नया कोर्स जॉइन करने पर विचार कर सकते हैं. कॉलेज के विद्यार्थियों के लिए स्थिति सामान्य रहेगी. करियर भी साधारण रहने की संभावना है, क्योंकि छठे भाव के स्वामी मंगल दूसरे भाव में हैं. विदेश में पढ़ाई करने की योजना बनाने वाले छात्रों को सफलता मिलने की उम्मीद है.

रिलेशनशिप

प्रेम संबंध सामान्य रहने की संभावना है, क्योंकि प्रेम संबंध का स्वामी शुक्र दशम भाव में स्थित है, जबकि शनि भी साथ में है. प्रेमी के बीच विवाद उत्पन्न हो सकता है, क्योंकि मंगल दूसरे भाव में है. इस स्थिति में अपनी वाणी पर नियंत्रण रखना आवश्यक है. प्रेमी और प्रेमिका एक-दूसरे को मनाने का प्रयास करेंगे, लेकिन इसका कोई सकारात्मक परिणाम नहीं निकलेगा. दांपत्य जीवन में तनाव उत्पन्न होगा, क्योंकि सप्तम भाव का स्वामी द्वादश भाव में है. पत्नी का स्वास्थ्य भी ठीक नहीं रहेगा.

सिंह राशि वाले कार्य में लापरवाही नहीं बरतें, देखें अप्रैल 2025 का मासिक राशिफल

कन्या राशि वालों को आर्थिक लाभ मिलने की संभावना है, देखें 09 से 15 मार्च 2025 का मासिक राशिफल

तुला राशि वाले गुस्से पर नियंत्रण रखें, जानें अप्रैल 2025 का मासिक राशिफल

वृश्चिक राशि वालों की लंबी यात्रा में विलंब हो सकता है, जानें अप्रैल 2025 का मासिक राशिफल

स्वास्थ्य

स्वास्थ्य के मामले में अप्रैल का महीना अच्छा नहीं रहेगा. राशि का स्वामी बुध दशम भाव में है, जबकि वृहस्पति द्वादश भाव में स्थित है. स्वास्थ्य के प्रति लापरवाह नहीं रहना चाहिए, क्योंकि नसों और त्वचा से संबंधित समस्याएं उत्पन्न हो सकती हैं. 14 अप्रैल के बाद, डायबिटीज के रोगियों को अपने खान-पान पर विशेष ध्यान देना चाहिए. मुंह से संबंधित समस्याएं भी हो सकती हैं, इसलिए सुबह ठंडी वस्तुओं का सेवन न करें.

शुभ नंबर: 8
शुभ कलर: भूरा

धनु राशि वालों को मंदी का सामना करना पड़ सकता है, देखें 09 से 15 मार्च 2025 का मासिक राशिफल

मकर राशि वालों का स्वास्थ्य संतोषजनक रहेगा, जानें 09 से 15 मार्च का मासिक राशिफल

कुम्भ राशि वाले अपने गुस्से पर कंट्रोल रखें, जानें अप्रैल 2025 का मासिक राशिफल

मीन राशि वालों के खर्चों में वृद्धि हो सकती है, देखें अप्रैल 2025 का मासिक राशिफल

उपाय

  • प्रत्येक मंगलवार को हनुमान चालीसा का पाठ करें.
  • गणेश जी के मंत्र का जाप करें.
  • शनिवार को एक गरीब व्यक्ति को भोजन कराएं.

जन्मकुंडली, वास्तु, तथा व्रत त्यौहार से सम्बंधित किसी भी तरह से जानकारी प्राप्त करने हेतु दिए गए नंबर पर फोन करके जानकारी प्राप्त कर सकते हैं.

ज्योतिषाचार्य संजीत कुमार मिश्रा
ज्योतिष वास्तु एवं रत्न विशेषज्ञ
8080426594/9545290847

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Shaurya Punj

शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >