मकर राशि वालों की की आय संतोषजनक रहेगी, पढ़ें मासिक राशिफल

Capricorn Monthly Horoscope February 2025: फरवरी 2025 की शुरूआत होने जा रही है, मकर राशि के लिए आने वाला माह कैसा रहेगा, यहां से जानें मासिक राशिफल.

Capricorn Monthly Horoscope February 2025: मकर राशि के जातक यह जानने के इच्छुक हैं कि नया साल का दूसरा महीना, फरवरी, हमारे लिए कैसा रहेगा. मेरे और मेरे परिवार के लिए यह महीना किस प्रकार का होगा, क्या मेरा व्यापार आगे बढ़ेगा या मुझे नई समस्याओं का सामना करना पड़ेगा, ऐसे कई विचार हमारे मन में चलते रहते हैं. ज्योतिषाचार्य संजीत कुमार मिश्रा जी ने आपकी राशि और कुंडली पर विभिन्न ग्रहों और नक्षत्रों के प्रभाव का विश्लेषण किया है.

परिवारिक जीवन

मकर राशि के जातकों के लिए परिवारिक जीवन बहुत ही सुखद रहने की संभावना है, क्योंकि ग्रहों की स्थिति अनुकूल है. वृहस्पति चौथे भाव में, मंगल पंचम भाव में और दूसरे भाव में राहु के साथ शुक्र उपस्थित हैं. इस कारण परिवारिक जीवन में सुख-शांति बनी रहेगी. परिवार के सदस्य एकजुट रहेंगे, परिवार की आय संतोषजनक रहेगी, स्थायी संपत्ति का लाभ मिलेगा, भाई-बहन का सहयोग प्राप्त होगा, परिवार में मांगलिक कार्य होंगे और रिश्तेदार प्रसन्न रहेंगे.

मेष राशि वालों का भूमि से संबंधित विवाद समाप्त होगा, पढ़ें मासिक राशिफल

वृषभ राशि वालों का अधिकारियों के साथ मतभेद हो सकते है, पढ़ें मासिक राशिफल

मिथुन राशि वालों का पार्टनर के साथ विवाद उत्पन्न हो सकते हैं, पढ़ें मासिक राशिफल

कर्क राशि वालों को प्रतिष्ठा का लाभ प्राप्त होगा, पढ़ें मासिक राशिफल

व्यापार और नौकरी

इस माह व्यापार में लाभ की संभावना है, जबकि पिछले माह में कुछ हानि हुई थी. सूर्य का द्वादश भाव में होना विदेशी व्यापारियों के लिए लाभकारी रहेगा. यदि आप नए व्यापार की योजना बना रहे हैं, तो उसमें सफलता मिलने की संभावना है, लेकिन 13 फरवरी से व्यापार में मंदी आ सकती है. नौकरी करने वालों के लिए यह माह लाभकारी रहेगा. यदि आप नई नौकरी की योजना बना रहे हैं, तो आप उसमें सफल होंगे. आपकी नौकरी में प्रदर्शन उत्कृष्ट रहेगा और सहकर्मियों का सहयोग भी प्राप्त होगा.

शिक्षा और करियर

छात्रों के लिए यह माह मेहनत करने का है, तभी अच्छे परिणाम मिल सकते हैं. पंचम भाव में मंगल शिक्षा में बाधा उत्पन्न कर सकता है. सहपाठियों का सहयोग नहीं मिलने की संभावना है, इसलिए कॉलेज में पढ़ाई कर रहे छात्रों को विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है. करियर के मामले में आप उत्साहित रहेंगे, क्योंकि छठे भाव पर सूर्य की दृष्टि है. सभी कार्यों को सही तरीके से करने का प्रयास करें और अपने काम को समय से पहले पूरा करें. नई नौकरी की तैयारी में सफलता मिलने की संभावना है.

सिंह राशि वालों के लिए आय के कई स्रोत उपलब्ध होंगे, पढ़ें मासिक राशिफल

कन्या राशि वालों की वेतन वृद्धि की संभावना है, पढ़ें मासिक राशिफल

तुला राशि वालों के दांपत्य जीवन में खुशियों की भरमार होगी, पढ़ें मासिक राशिफल

वृश्चिक राशि वालों का कार्य क्षेत्र में दबाव रहेगा, पढ़ें मासिक राशिफल

प्रेम जीवन

प्रेम जीवन में कोई विशेष समस्या उत्पन्न नहीं होगी, लेकिन एक-दूसरे से मिलना संभव नहीं होगा. मंगल के प्रभाव से प्रेम संबंधों में दूरी उत्पन्न हो सकती है, जिससे टकराव की स्थिति भी बन सकती है. 11 फरवरी से प्रेम संबंधों में मजबूती आएगी. अविवाहित व्यक्तियों को नए मित्र के लिए थोड़ा और इंतजार करना होगा. वैवाहिक जीवन की शुरुआत इस माह में अनुकूल नहीं रहेगी, लेकिन 12 फरवरी के बाद दांपत्य जीवन में सुधार होगा. हालांकि, अपनी वाणी पर नियंत्रण रखना आवश्यक है.

स्वास्थ्य

इस माह स्वास्थ्य सामान्य रहने की संभावना है. राशि स्वामी शनि पहले भाव में बुध के साथ रहेंगे, जिससे स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं में वृद्धि हो सकती है, लेकिन मानसिक स्थिति संतुलित रहेगी. 12 फरवरी तक सूर्य द्वादश भाव में रहेगा, जिससे मुंह से संबंधित समस्याएं उत्पन्न हो सकती हैं. मधुमेह के रोगियों को माह के अंतिम सप्ताह में खान-पान पर विशेष ध्यान देना चाहिए.

लकी नंबर: 7
लकी कलर: स्लेटी

धनु राशि वालों को मित्रों का सहयोग मिलेगा, पढ़ें मासिक राशिफल

मकर राशि वालों की की आय संतोषजनक रहेगी, पढ़ें मासिक राशिफल

कुंभ राशि वालों के करियर में मेहनत का फल अच्छा मिलेगा, पढ़ें मासिक राशिफल

मीन राशि वालों को चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है, पढ़ें मासिक राशिफल

उपाय

शनिवार की सुबह पीपल के पेड़ के नीचे लोटे में जल भरकर उसमें काला तिल और सफेद चावल डालें.
इसके बाद शनि मंदिर जाकर भगवान शनि का दर्शन करें और शनि चालीसा का पाठ करें.

जन्मकुंडली, वास्तु, तथा व्रत त्यौहार से सम्बंधित किसी भी तरह से जानकारी प्राप्त करने हेतु दिए गए नंबर पर फोन करके जानकारी प्राप्त कर सकते हैं.

ज्योतिषाचार्य संजीत कुमार मिश्रा
ज्योतिष वास्तु एवं रत्न विशेषज्ञ
8080426594/9545290847

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Shaurya Punj

शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >