आपदा की स्थिति में देश की ताकत है एनडीआरएफ
Updated at : 14 May 2019 6:28 AM (IST)
विज्ञापन

एनडीआरएफ आपदा की स्थिति में भरोसे का बल ही नहीं, देश की एक ताकत भी है. बीते कुछ वर्षों में इस बल ने तूफान, बाढ़ के साथ बड़ी दुर्घटनाओं में राहत और बचाव के जो कार्य किये हैं, उससे एक मिसाल कायम हुई है. इस बल ने अब तक साढ़े चार लाख से अधिक लोगों […]
विज्ञापन
एनडीआरएफ आपदा की स्थिति में भरोसे का बल ही नहीं, देश की एक ताकत भी है. बीते कुछ वर्षों में इस बल ने तूफान, बाढ़ के साथ बड़ी दुर्घटनाओं में राहत और बचाव के जो कार्य किये हैं, उससे एक मिसाल कायम हुई है. इस बल ने अब तक साढ़े चार लाख से अधिक लोगों को बचाने का ही काम नहीं किया है, बल्कि राहत और बचाव संबंधी तंत्र को भी सुदृढ़ किया है.
जो लोग कहते हैं कि देश तरक्की नहीं कर रहा, उन्हें एनडीआरएफ सरीखी संस्थाओं के कामकाज को देखना चाहिए. नि:संदेह इसका आकलन करने में समय लगेगा कि प्रचंड रूप धारण करने वाले फनी तूफान ने कहां कितना नुकसान पहुंचाया, लेकिन यह जानना सुखद है कि लाखों लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित की गयी. चूंकि ग्लोबल वार्मिंग के दुष्प्रभाव के चलते मौसम में अप्रत्याशित तब्दीली होते रहने के आसार हैं. ऐसे में ग्रामीण क्षेत्रों में आवासीय व अन्य बुनियादी ढांचे को मजबूत बनाने पर विशेष ध्यान देना चाहिए.
डाॅ हेमंत कुमार, गोराडीह (भागलपुर)
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




