चुनावी प्रक्रिया में नक्सली दखल
Updated at : 12 Nov 2018 7:30 AM (IST)
विज्ञापन

छतीसगढ़ में शांतिपूर्ण तरीके से चुनाव कराने के लिए, खास कर वहां के नक्सल प्रभावित क्षेत्र में, भारी पैमाने पर सुरक्षा बल तैनात किये गये हैं. फिर भी दंतेवाड़ा में नक्सलियों ने बारूदी सुरंग विस्फोट कर एक मिनी बस को उड़ा दिया, जिसमें सुरक्षाकर्मी सहित पांच लोग मारे गये. करीब हफ्ता भर पहले भी बारूदी […]
विज्ञापन
छतीसगढ़ में शांतिपूर्ण तरीके से चुनाव कराने के लिए, खास कर वहां के नक्सल प्रभावित क्षेत्र में, भारी पैमाने पर सुरक्षा बल तैनात किये गये हैं. फिर भी दंतेवाड़ा में नक्सलियों ने बारूदी सुरंग विस्फोट कर एक मिनी बस को उड़ा दिया, जिसमें सुरक्षाकर्मी सहित पांच लोग मारे गये.
करीब हफ्ता भर पहले भी बारूदी सुरंग से विस्फोट कर सीआरपीएफ के एक वाहन को उड़ा दिया गया था. लंबे समय से दावा किया जाता रहा है कि छत्तीसगढ़ में तकनीकी मदद से नक्सलियों पर नजर रखी जायेगी, पर ऐसा कुछ देखने या सुनने को नहीं मिला.
नोटबंदी के बाद गृह मंत्री ने दावा भी किया था कि नोटबंदी से नक्सलियों और आतंकवादियों की कमर टूट गयी है, पर इन हमलों से यही साबित होता है कि सुरक्षा बल की तैयारी जैसी होनी चाहिए, वैसी नहीं है. सच तो यह है कि नक्सली आंदोलन पर काबू पाने के लिए स्थानीय लोगों का विश्वास जीतना जरूरी है. सरकार को ऐसी ही कोशिश करनी चाहिए.
अभिजीत मेहरा, गोड्डा
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




