यात्रा के आयाम

हाल ही में दक्षिण भारत की यात्रा के दौरान ऐसे अनेक यात्रियों से मिलना हुआ, जिनकी उम्र सत्तर पार थी, फिर भी उनमें युवाओं सा उत्साह था. वहीं कुछ ऐसे भी थे, जो युवा होते हुए भी प्रौढ़ सा रुख अख्तियार किये हुए थे. मैंने महसूस किया कि यात्रा तभी करनी चाहिए जब आप तन […]
वह थकान से पस्त थीं. उन्होंने अपने अनुभव में केवल उन क्षणों को याद रखा था, जिसमें वह एड़ी के दर्द से बेहाल थी और जल्द यात्रा समाप्ति के लिए प्रार्थना कर रही थी. उन्होंने बताया कि अगली बार वह ऐसी यात्रा पर नहीं जाना चाहेंगी, आखिर वही पहाड़, नदी और सूरज तो हर जगह मौजूद हैं. अब उन्हें कौन समझाये कि सूरज तो पूरे ब्रह्मांड में एक ही है. पर, कहीं वह समुद्र से ऊपर उठता है, कहीं फुनगियों पर टंगता है, तो कहीं गगनचुंबी इमारतों के बीच ठहर जाता है. पर उसे देख जिस अलौकिक एहसास का अनुभव होता है, उसे ही जहन में भरने तो लोग जाते हैं. सुंदरता तो देखनेवालों की आंखों में होती है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




