35.1 C
Ranchi

BREAKING NEWS

Trending Tags:

Advertisement

खूंटी विधानसभा से ही भाजपा काे बढ़त नहीं दिला सके मंत्री नीलकंठ सिंह मुंडा, भाई थे कांग्रेस के उम्मीदवार

रांची : हाल ही में हुए लोकसभा चुनाव में झारखंड की 14 में से 12 सीटों पर एनडीए को सफलता मिली. इसके साथ ही 14 लोकसभा क्षेत्रों के अंतर्गत आनेवाले विधानसभा क्षेत्रों के विधायकों के प्रदर्शन पर मंथन शुरू हो गया है. सबसे ज्यादा निराशाजनक प्रदर्शन झामुमो के नौ विधायकों का है, जो अपने गंठबंधन […]

रांची : हाल ही में हुए लोकसभा चुनाव में झारखंड की 14 में से 12 सीटों पर एनडीए को सफलता मिली. इसके साथ ही 14 लोकसभा क्षेत्रों के अंतर्गत आनेवाले विधानसभा क्षेत्रों के विधायकों के प्रदर्शन पर मंथन शुरू हो गया है. सबसे ज्यादा निराशाजनक प्रदर्शन झामुमो के नौ विधायकों का है, जो अपने गंठबंधन या पार्टी प्रत्याशियों को वोट नहीं दिलवा सके. दूसरे नंबर पर भाजपा और कांग्रेस हैं. दोनों पार्टियों के पांच-पांच विधायक अपने क्षेत्र में विफल रहे.

इस तरह विभिन्न विधानसभा के कुल 23 विधायकों के क्षेत्र में उनसे ज्यादा वोट हासिल करने में प्रतिद्वंद्वी कामयाब रहे हैं. हालांकि सबसे ज्यादा चर्चा भाजपा सरकार में मंत्री और वरिष्ठ नेता नीलकंठ सिंह मुंडा की हो रही है. वे खूंटी विधानसभा क्षेत्र से विधायक हैं, लेकिन अपनी पार्टी के प्रत्याशी अर्जुन मुंडा काे अपने ही क्षेत्र से वोट दिलवाने में कामयाब नहीं हो सके.
खूंटी लोकसभा के छह विधानसभा क्षेत्रों में केवल दो (तमाड़ और खरसावां) में ही भाजपा को निर्णायक बढ़त मिली, इस कारण यह सीट अर्जुन मुुंडा जीत सके. उल्लेखनीय है कि खूंटी लाेकसभा से कांग्रेस ने मंत्री नीलकंठ सिंह मुंडा के भाई कालीचरण मुंडा काे प्रत्याशी बनाया था.
दूसरी ओर, अपने ही क्षेत्र में पिछड़नेवाले अन्य विधायकों में विधानसभाध्यक्ष दिनेश उरांव, विधासभा में झाविमो के नेता प्रदीप यादव भी शामिल हैं. श्री यादव, झामुमो विधायक जगरनाथ महतो व कांग्रेस विधायक सुखदेव भगत ने भी लोकसभा चुनाव लड़ा, लेकिन ये तीनों अपने विधानसभा में बढ़त नहीं ले सके.
विमला प्रधान भी बढ़त नहीं दिला सकीं
खूंटी लोकसभा क्षेत्र में छह विधानसभा क्षेत्र (खरसावां, तमाड़, तोरपा, खूंटी, सिमडेगा और कोलेबिरा) हैं. इसमें तमाड़, खूंटी और सिमडेगा एनडीए के पास है. खूंटी से विधायक नीलकंठ सिंह मुंडा और सिमडेगा से विधायक विमला प्रधान हैं. सबको उम्मीद थी कि कम से कम तीन विधानसभा सीट से भाजपा को बढ़त मिलेगी. खासकर खूंटी से ज्यादा उम्मीद थी, क्योंकि यहां के विधायक नीलकंठ सिंह मुंडा राज्य के ग्रामीण विकास मंत्री हैं.
वे भाजपा के बड़े नेता के रूप में भी जाने जाते हैं, लेकिन खूंटी से अर्जुन मुंडा को कम वोट मिले. दूसरी ओर, उनके भाई व कांग्रेस प्रत्याशी कालीचरण मुंडा ने खूंटी विधानसभा क्षेत्र से 21,402 वोटों की बढ़त हासिल की. सिमडेगा में भी भाजपा पिछड़ी. छह में से केवल दो विधानसभा क्षेत्रों तमाड़ और खरसावां में ही भाजपा की बढ़त मिली. मात्र 1445 वोटों से अर्जुन मुंडा जीत सके. खूंटी और सिमडेगा में पिछड़ने पर पार्टी में नाराजगी भी है. पार्टी के बड़े नेता भी इसे लेकर मंथन कर रहे हैं.
सिसई से भी भाजपा पिछड़ी
लोहरदगा लाेकसभा सीट में विधानसभा अध्यक्ष दिनेश उरांव भी अपनी पार्टी भाजपा के उम्मीदवार सुदर्शन भगत को लीड नहीं दिला सके. दिनेश उरांव सिसई विधानसभा क्षेत्र के विधायक हैं. भाजपा के विधायक शिवशंकर उरांव भी गुमला विधानसभा से लीड नहीं दिला सके. मांडर विधानसभा की विधायक गंगोत्री कुजूर किसी तरह एक हजार वोटों का लीड दिला पायीं. हालांकि सुदर्शन भगत यह सीट जीत गये. दूसरी ओर, उनके खिलाफ खड़े कांग्रेस के सुखदेव भगत विधायक भी हैं.
पर वह अपनी सीट लोहरदगा में भाजपा से पिछड़ गये. गोड्डा लोकसभा सीट से प्रत्याशी और पोड़ैयाहाट के विधायक प्रदीप यादव अपनी सीट भी लीड नहीं ले सके. माले विधायक राजकुमार यादव कोडरमा लोकसभा सीट से माले के प्रत्याशी भी थे, पर वह अपनी ही सीट में भाजपा से पिछड़ गये.
खूंटी लोकसभा के अंतर्गत कांग्रेस-भाजपा को मिले विधानसभावार वोट
विधानसभा भाजपा कांग्रेस विधायक/पार्टी
खरसावां 88,852 55,971 दशरथ गगराई (झामुमो)
तमाड़ 86,352 44,871 विकास मुंडा/आजसू (निष्कासित)
तोरपा 43,964 65,122 पौलुस सुरीन/झामुमो
खूंटी 51,410 72,812 नीलकंठ सिंह मुंडा/भाजपा
कोलेबिरा 44,866 69,798 नमन विक्सल कोनगाड़ी/कांग्रेस
सिमडेगा 66,122 71,894 विमला प्रधान/भाजपा
कुल वोट 3,82,638 3,81,193
कौन-कौन विधायक अपने ही क्षेत्र में पिछड़े
विधानसभा विधायक/पार्टी किससे पिछड़े
लोहरदगा लोकसभा क्षेत्र (भाजपा)
गुमला शिवशंकर उरांव/भाजपा सुखदेव भगत/कांग्रेस
सिसई दिनेश उरांव/भाजपा सुखदेव भगत/कांग्रेस
लोहरदगा सुखदेव भगत/कांग्रेस सुदर्शन भगत/भाजपा
दुमका लोकसभा क्षेत्र (भाजपा)
नाला रवींद्र नाथ महतो/झामुमो/सुनील सोरेन/भाजपा
जामा सीता सोरेन/झामुमो सुनील सोरेन/भाजपा
राजमहल लोकसभा क्षेत्र (झामुमो)
बोरियो ताला मरांडी/भाजपा विजय हांसदा झामुमो
गोड्डा लोकसभा क्षेत्र (भाजपा)
जरमुंडी बादल पत्रलेख/कांग्रेस निशिकांत दूबे/भाजपा
पोड़ैयाहाट प्रदीप यादव/झाविमो निशिकांत दूबे/भाजपा
चतरा लोकसभा क्षेत्र(भाजपा)
पांकी सत्येंद्र नाथ तिवारी/कांग्रेस सुनील सिंह/भाजपा
कोडरमा लोकसभा क्षेत्र(भाजपा)
धनवार राजकुमार यादव/माले अन्नपूर्णा देवी/भाजपा
गिरिडीह लोकसभा क्षेत्र(एनडीए)
डुमरी जगरनाथ महतो/झामुमो चंद्रप्रकाश चौधरी/आजसू
गोमिया बबिता देवी/झामुमो चंद्रप्रकाश चौधरी/आजसू
धनबाद लोकसभा क्षेत्र(भाजपा)
निरसा अरुप चटर्जी/मासस पीएन सिंह/भाजपा
जमशेदपुर लोकसभा क्षेत्र(भाजपा)
बहरागोड़ा कुणाल षाड़ंगी/झामुमो विद्युतवरण महतो/भाजपा
सिंहभूम संसदीय क्षेत्र(कांग्रेस)
सरायकेला चंपई सोरेन/झामुमो लक्ष्मण गिलुवा/भाजपा
पलामू लोकसभा क्षेत्र(भाजपा)
हुसैनाबाद कुशवाहा शिवपूजन मेहता/बसपा बीडी राम/भाजपा
रांची लोकसभा क्षेत्र (भाजपा)
सिल्ली सीमा देवी/झामुमो संजय सेठ/भाजपा
खूंटी लोकसभा क्षेत्र(भाजपा)
खूंटी नीलकंठ सिंह मुंडा/भाजपा कालीचरण मुंडा/कांग्रेस
खरसावां दशरथ गगराई/झामुमो अर्जुन मुंडा/भाजपा
सिमडेगा विमला प्रधान/भाजपा कालीचरण मुंडा/कांग्रेस
हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र(भाजपा)
बरही मनोज यादव/कांग्रेस जयंत सिन्हा/भाजपा
बड़कागांव निर्मला देवी/कांग्रेस जयंत सिन्हा/भाजपा
मांडू जयप्रकाश भाई पटेल/झामुमो जयंत सिन्हा/भाजपा

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Advertisement

अन्य खबरें