22.1 C
Ranchi

BREAKING NEWS

Advertisement

सामान्य से आधी बारिश, 12 जिलों में रोपा नहीं हुआ शुरू, सूखे के आसार

मनोज सिंह 43 फीसदी कम बारिश, रोपा मात्र 10.59 प्रतिशत रांची : झारखंड में जून से जुलाई माह तक सामान्य से करीब आधी ही बारिश हुुई है. इससे खरीफ की खेती पर संकट दिखने लगा है. 12 जिलों में अब तक रोपा शुरू नहीं हो सका है. सबसे खराब स्थिति रांची, गढ़वा, पलामू, हजारीबाग, रामगढ़, […]

मनोज सिंह
43 फीसदी कम बारिश, रोपा मात्र 10.59 प्रतिशत
रांची : झारखंड में जून से जुलाई माह तक सामान्य से करीब आधी ही बारिश हुुई है. इससे खरीफ की खेती पर संकट दिखने लगा है. 12 जिलों में अब तक रोपा शुरू नहीं हो सका है.
सबसे खराब स्थिति रांची, गढ़वा, पलामू, हजारीबाग, रामगढ़, चतरा, कोडरमा, धनबाद, देवघर, जामताड़ा और साहेबगंज जिले की है. शेष 12 जिलों में अब तक धान की खेती निर्धारित लक्ष्य के मुकाबले 0.05 फीसदी से 52.94 फीसदी तक ही हुई है. सबसे कम धनबाद में 0.05 प्रतिशत धान का रोपा हुआ है. चाईबासा में सबसे अधिक 52.94 फीसदी खेतों पर धान का रोपा हो पाया है. शेष 10 जिलों में अधिकतम 35.10 फीसदी तक में धान की खेती हो पायी है.
खूंटी में सबसे कम बारिश : राज्य में 16 जुलाई तक 367.2 मिमी बारिश होनी चाहिए थी. इसकी तुलना में 208 मिमी बारिश ही हुई है. यह करीब 43 फीसदी कम है. राज्य में सबसे कम बारिश खूंटी जिले में हुई है.
यहां करीब 83 फीसदी कमी है. चतरा में 78 और कोडरमा में 76 फीसदी तक कम बारिश हुई है. राज्य के नौ जिलों में सामान्य से आधी से भी कम बारिश हुई है. अाधी जुलाई तक राज्य के किसी जिले में सामान्य से अधिक बारिश दर्ज नहीं की गयी. बारिश नहीं होने के कारण खेतों की जुताई प्रभावित है. किसान धान का रोपा नहीं कर पा रहे हैं.मौसम विभाग 60 फीसदी से अधिक कमी वाले जिलों को सूखे की श्रेणी में रखता है.
पिछले 17 साल में धान उत्पादन की स्थिति
वर्ष आच्छादन उत्पादन
(हजार हेक्टेयर) (लाख मीिट्रक टन)
2001-02 1520.61 2732.58
2002-03 1383.23 2071.47
2003-04 1363.86 2310.12
2004-05 1276.42 1908.44
2005-06 1354.72 1558.02
2006-07 1623.62 2967.76
2007-08 1643.78 3326.40
2008-09 1670.33 3400.18
2009-10 977.37 1470.25
2010-11 717.36 1176.93
2011-12 1469.03 4695.87
2012-13 1414.46 3991.22
2013-14 1255.87 3637.44
2014-15 1501.17 4367.43
2015-16 1588.97 2469.41
2015-16 1714.31 4869.00
2016-17 69.70 —-18 लाख हेक्टेयर में धान का लक्ष्य
राज्य सरकार ने चालू खरीफ मौसम में 18 लाख हेक्टेयर में धान लगाने का लक्ष्य रखा है. बारिश की कमी के कारण अब तक सिर्फ 1.90 लाख हेक्टेयर जमीन पर ही धान की खेती शुरू हो पायी है. खरीफ मौसम में सरकार ने 3.12 लाख हेक्टेयर में मक्का लगाने का लक्ष्य रखा है.
इसके मुकाबले 1.34 लाख हेक्टेयर जमीन पर मक्के की खेती हो सकी है. यह निर्धारित लक्ष्य का 42.99 फीसदी है. 0.61 लाख हेक्टेयर जमीन पर दलहन खेती का लक्ष्य रखा है. इसके मुकाबले में 1.11 लाख हेक्टेयर जमीन पर ही दलहन की खेती हो सकी है, जो निर्धारित लक्ष्य का महज 18.13 फीसदी है.
नौ जिले में 50 फीसदी सेभी कम हुई है बारिश
जिला बारिश हुई सामान्य कमी % रोपा %
बोकारो 200.0 336.5 -41 00.00
चतरा 74.5 336.5 -78 00.00
देवघर 210.7 323.2 -35 00.00
धनबाद 239.9 369.1 -35 0.05
दुमका 172.2 379.0 -55 0.14
पू सिंहभूम 325.6 373.7 -13 3.07
गढ़वा 79.4 254.0 -69 00.00
गिरिडीह 210.4 373.3 -44 00.00
गोड्डा 194.0 334.7 -42 1.02
गुमला 316.0 421.5 -25 21.50
हजारीबाग 273.9 333.8 -18 00.00
जामताड़ा 269.3 394.9 -32 00.00
खूंटी 75.5 435.0 -83 2.97
कोडरमा 77.6 320.0 -76 00.00
लातेहार 197.8 324.7 -39 4.14
लोहरदगा 238.3 320.8 -26 1.00
पाकुड़ 212.2 437.2 -51 1.20
पलामू 122.1 290.9 -58 00.00
रामगढ़ 210.7 356.0 -41 00.00
रांची 168.0 401.3 -58 00.00
साहेबगंज 150.8 487.7 -67 00.00
सरायकेला 216.7 396.7 -45 33.10
सिमडेगा 394.9 463.6 -15 11.75
प सिंहभूम 232.0 375.2 -38 52.94
कुल 208.0 367.2 -43 10.59

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Advertisement

अन्य खबरें