37.1 C
Ranchi

BREAKING NEWS

Trending Tags:

Advertisement

आजादी के बाद कांग्रेस अध्यक्षों की यहां है पूरी लिस्ट, राहुल गांधी का नंबर 19वां

नयी दिल्ली : करीब सवा सौ साल पुरानी कांग्रेस पार्टी में भले ही सोनिया गांधी सबसे अधिक समय तक अध्यक्ष पद पर आसीन रही हों किंतु आजादी के बाद पार्टी का नेतृत्व करने वाले कुल 18 नेताओं में से 14 नेहरू-गांधी परिवार से नहीं हैं. राहुल गांधी नेहरू-गांधी परिवार की पांचवीं पीढी के पांचवें ऐसे […]

नयी दिल्ली : करीब सवा सौ साल पुरानी कांग्रेस पार्टी में भले ही सोनिया गांधी सबसे अधिक समय तक अध्यक्ष पद पर आसीन रही हों किंतु आजादी के बाद पार्टी का नेतृत्व करने वाले कुल 18 नेताओं में से 14 नेहरू-गांधी परिवार से नहीं हैं. राहुल गांधी नेहरू-गांधी परिवार की पांचवीं पीढी के पांचवें ऐसे व्यक्ति हैं जो कांग्रेस अध्यक्ष बनने जा रहे हैं. वे आजाद भारत में 19वें कांग्रेस अध्यक्ष बनेंगे. यदि आजादी के बाद कांग्रेस अध्यक्ष पद पर नजर डाले तो जवाहरलाल नेहरु ने प्रधानमंत्री रहते समय पांच वर्ष, इंदिरा गांधी भी करीब पांच वर्ष, राजीव गांधी भी करीब पांच वर्ष तथा पीवी नरसिंह राव ने भी करीब चार वर्ष तक इस जिम्मेदारी को संभाला. कांग्रेस में लालबहादुर शास्त्री एवं मनमोहन सिंह दो ऐसे नेता हैं जो प्रधानमंत्री तो बने किंतु वे पार्टी के अध्यक्ष नहीं बन पाये. आजादी के बाद सोनिया जहां 19 वर्ष तक कांग्रेस अध्यक्ष पद पर रहीं, वहीं इस मामले में दूसरे स्थान पर उनकी सास इंदिरा गांधी रहीं जिन्होंने अलग-अलग बार कुल सात साल तक इस दायित्व को निभाया.

भारत की स्वतंत्रता के बाद कांग्रेस अध्यक्ष पद पर आसीन रह चुके नेताओं के नाम वर्ष वार इस प्रकार हैं :

1. आचार्य कृपलानी (1947-1948)

2. पट्टाभि सीतारमैया (1948-1950)

3. पुरषोत्तम दास टंडन (1950-1951)

4. जवाहरलाल नेहरू (1951-1955)

5. यू. एन. धेबर (1955-1959)

6. इंदिरा गांधी (1959-1960 तथा 1978-84) 7. नीलम संजीव रेड्डी (1960-1964)

8. के. कामराज (1964-1968)

9. एस. निजलिंगप्पा (1968-1969)

10. पी. मेहुल (1969-1970)

11. जगजीवन राम (1970-1972)

12. शंकर दयाल शर्मा (1972-1974)

13. देवकांत बरुआ (1975-1977)

14. राजीव गांधी (1985-1991)

15. कमलापति त्रिपाठी (1991-1992)

16. पी. वी. नरसिंह राव (1992-1996)

17. सीताराम केसरी (1996-1998)

18. सोनिया गांधी (1998-2017)

मोदी-शाह के इस दौर में कांग्रेस को फिर से कैसे खड़ा करेंगे राहुल गांधी?

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Advertisement

अन्य खबरें