Live Updates

Weather Forecast LIVE Updates: इन राज्यों में बारिश, यहां का पारा माइनस में, जानिए अपने इलाके का मौसम

Updated:
विज्ञापन

Gurugram: C Commuters holding umbrellas as it rains, in Gurugram, Saturday, Jan. 22, 2022. (PTI Photo) (PTI01_22_2022_000056A)

Weather Forecast LIVE Updates: पहाड़ों पर बर्फबारी और मैदानी इलाकों में बारिश की वजह से ठंड बढ़ चुकी है. बंगाल की खाड़ी से उठी समुद्री हवाओं का असर झारखंड में दिख रहा है. इधर कुछ दिनों तक बिहार में बादल छाए रहेंगे, लेकिन अब बारिश की उम्मीद नहीं है. आज देश में कैसा रहेगा मौसम जानें यहां…

विज्ञापन

आईएमडी के वरिष्ठ वैज्ञानिक आरके जेनामणि ने बताया

आईएमडी के वरिष्ठ वैज्ञानिक आरके जेनामणि ने बताया कि दिल्ली में इस महीने 11 दिन अधिकतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस से कम दर्ज किया गया है, जो 2015 में ऐसे दिनों की संख्या के बराबर है. 2003 में ऐसा 18 बार हुआ था. जनवरी के दूसरे सप्ताह से अधिकतम तापमान सामान्य से कम रहा है. अधिकतम सामान्य के पास या उससे अधिक रहा.

दिल्ली में देर रात तापमान 5.8 डिग्री सेल्सियस

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार, उत्तरी मैदानी इलाकों में उत्तर-पश्चिमी ठंडी हवाएं चलने के कारण दिल्ली में देर रात तापमान 5.8 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया. आज दिल्ली में अधिकतम तापमान के 14 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है.

दिल्ली का मौसम

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में गणतंत्र दिवस पर बुधवार को मौसम सर्द रहने का पूर्वानुमान व्यक्त किया गया है. हालांकि, शहर में मंगलवार की तुलना में ठंड कम रहेगी.

बिहार में कोल्ड डे की स्थिति संभव

आइएमडी के मुताबिक न्यूनतम तापमान में अगले तीन दिन में तीन से पांच डिग्री की कमी आने का पूर्वानुमान है. मौसम विज्ञानियों के मुताबिक 28 तारीख से एक बार फिर बर्फीली ठंडक लिये हवा चलने से तापमान नीचे जायेगा. इसकी वजह से एक बार फिर बिहार के कई इलाकों में कोल्ड डे की स्थिति बन सकती है.

अधिकतम तापमान 20 डिग्री

राजस्थान की राजधानी जयपुर में बुधवार को अधिकतम तापमान 20 डिग्री व न्यूनतम तापमान सात डिग्री के आसपास रहने का अनुमान मौसम विभाग ने व्यक्त किया है.

यहां का पारा जाएगा माइनस में

मौसम विभाग के अनुसार, जम्मू, लेह व श्रीनगर में ठंड हाड़ कंपा देगी. यहां पर पारा माइनस में जाने की संभावना है.

विज्ञापन
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola