Live Updates

Weather Forecast: दिल्ली में बारिश शुरू, बिहार-झारखंड-यूपी-दिल्ली सहित इन राज्यों में भी होगी बारिश

Updated:
विज्ञापन

Srinagar: Children play on a snow-covered road after recent snowfall on the outskirts of Srinagar, Tuesday, Jan. 11, 2022. The MeT office said the weather is likely to stay mainly dry over the next few days. (PTI Photo/S. Irfan)(PTI01_11_2022_000135B)

Weather Forecast LIVE Updates: ठंड से जूझ रहे दिल्ली-एनसीआर, हरियाणा, राजस्थान, यूपी, बिहार, झारखंड और पंजाब के लोगों को अभी राहत मिलने की उम्मीद नजर नहीं आ रही है. देश के कई राज्यों में बारिश के आसार हैं. यहां जानें आज के मौसम के बारे में…

विज्ञापन

दिल्ली की हवा अभी भी बहुत खराब श्रेणी में, AQI अभी भी 342 पर

वायु गुणवत्ता एवं मौसम पूर्वानुमान और अनुसंधान प्रणाली (SAFAR) के मुताबिक दिल्ली की वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) आज 342 (बहुत खराब श्रेणी में) है.

दिल्ली में बारिश शुरू

दिल्ली में मौसम करवट ले रहा है. यहां कड़ाके की ठंड के बीच दिल्ली में एक बार फिर बारिश हुई. दिल्ली-एनसीआर के कई इलाकों में बूंदाबांदी हुई और कुछ जगहों पर बारिश की बौछार भी हुई.

एमपी के 19 जिलों में बारिश के लिए ऑरेंज अलर्ट

भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने शुक्रवार को मध्य प्रदेश के 19 जिलों में गरज के साथ बिजली गिरने, ओला गिरने और बारिश होने के पूर्वानुमान के बीच ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. आईएमडी ने ग्वालियर, दतिया, भिंड, मुरैना, निवाड़ी, छतरपुर और टीकमगढ़ जिलों में अलग-अलग स्थानों पर मध्यम और घने कोहरे का येलो अलर्ट भी जारी किया गया है. एक अधिकारी ने बताया कि दोनों अलर्ट शनिवार सुबह तक प्रभावी हैं.

यूएस-कनाडा सीमा पर भारतीय माने जा रहे 1 परिवार के 4 सदस्यों की ठंड से मौत

अमेरिका से लगी कनाडा की सीमा पर एक हृदय विदारक घटना में भारतीय माने जा रहे एक परिवार के चार सदस्यों की सर्द मौसम के चलते मौत हो गई, जिसमें एक नवजात शिशु भी शामिल है. हालांकि, इसे मानव तस्करी का संभावित मामला बताया जा रहा है. मीडिया में आई खबरों में यह जानकारी दी गई.

भुवनेश्वर में घना कोहरा, विमान सेवाएं बाधित, दृश्यता घटकर 100 मीटर हुई

भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण (एएआई) के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि शहर में घने कोहरे की वजह से दृश्यता घटकर 100 मीटर हो गई और इससे शुक्रवार को बीजू पटनायक अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे( BPAI) पर उड़ानें प्रभावित हुईं. बीपीआईए के निदेशक पीआर बेउरिया ने बताया कि नई दिल्ली-भुवनेश्वर इंडिगो उड़ान को कम दृश्यता के कारण रायपुर की ओर मोड़ दिया गया। यह इस मौसम में पहली बार था जब कोहरे के कारण किसी उड़ान को दूसरे शहर ले जाया गया. उन्होंने बताया कि सुबह साढ़े छह बजे बीपीआईए पहुंचने वाली उड़ान सुबह साढ़े नौ बजे पहुंची. कोहरा छंटने के बाद उड़ानों का संचालन सामान्य हो पाया.

राजस्थान के कई इलाकों में छाया रहा घना कोहरा, बारिश व ओलावृष्टि की संभावना

राजस्थान की राजधानी जयपुर सहित अनेक इलाकों में शुक्रवार सुबह घना कोहरा छाया रहा. मौसम विभाग के अनुसार राज्य के अनेक इलाकों में मध्यम से घना कोहरा छाया रहा और यह क्रम अगले कुछ दिन भी बने रहने की संभावना है. मौसम विभाग के अनुसार राज्य में रात के न्यूनतम तापमान में बढ़ोत्तरी से लोगों को राहत मिली है. वहीं एक नए पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से राजस्थान के कई इलाकों में शनिवार को बारिश व ओलावृष्टि होने की संभावना है.

विज्ञापन
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola