Weather Updates LIVE : यूपी-बिहार-झारखंड सहित इन राज्यों में होगी भारी बारिश, दिल्ली में बढ़ेगी उमस

Updated:
विज्ञापन

New Delhi: A commuter rides his bicycle on a road during heavy rain in New Delhi, Thursday, July 29, 2021. (PTI Photo/Ravi Choudhary)(PTI07_29_2021_000256B)

Weather Forecast Updates LIVE, 23 August, Monsoon 2021 – दिल्ली-एनसीआर में इन दिनों मौसम का मिजाज बदला हुआ है. यहां करीब रोज बारिश हो रही है. झारखंड-बिहार-यूपी सहित आज कई राज्यों में बारिश के आसार नजर आ रहे हैं. मौसम की जानकारी के लिए बनें रहें हमारे साथ…

विज्ञापन

महाराष्ट्र और पश्चिमी तट पर बारिश कम होने की उम्मीद

महाराष्ट्र और पश्चिमी तट पर बारिश कम होने की उम्मीद है, लेकिन अगले 5 दिनों के दौरान दक्षिणी प्रायद्वीपीय भारत में काफी व्यापक गतिविधि होने की संभावना नजर आ रही है.

दिल्ली का न्यूनतम तापमान 26.2 डिग्री सेल्सियस

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने बताया कि आज दिल्ली का न्यूनतम तापमान 26.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया और अधिकतम तापमान के 35 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है.

दिल्ली में हल्की बारिश एवं गरज के साथ छींटे पड़ने का अनुमान

राष्ट्रीय राजधानी में सोमवार को हल्की से मध्यम बारिश होने एवं गरज के साथ छींटे पड़ने का अनुमान है. मौसम विभाग ने इसकी जानकारी दी.

दिल्ली-एनसीआर के कई इलाकों में बारिश जारी

सोमवार सुबह से ही दिल्ली-एनसीआर के कई इलाकों में बारिश जारी है. मौसम विभाग ने पश्चिमी दिल्ली, उत्तर प्रदेश और हरियाणा के कई अलग-अलग हिस्सों में हल्की से तेज बारिश का अनुमान जताया है.

असम और मेघालय में भी भारी बारिश की संभावना

मौसम ने कहा कि 25 अगस्त को असम और मेघालय में भी भारी बारिश की संभावना है.

सिक्किम और बिहार में छिटपुट बारिश के साथ भारी बारिश संभावना

24 अगस्त तक पूर्वोत्तर, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम और बिहार में छिटपुट बारिश के साथ भारी बारिश की संभावना है. 25 अगस्त को असम और मेघालय में भी भारी बारिश के आसार नजर आ रहे हैं.

विज्ञापन
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola