Viral Video : मछली ने उड़ने में दी चील को चुनौती, वीडियो देखकर रह जाएंगे दंग

Viral Video : Nature is amazing ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट किया है, जो प्राकृतिक दृश्य का अनूठा उदाहरण है. यह वीडियो महासागरीय इलाके का है, जिसमें एक मंता रे मछली पानी का सीना चीरकर बाहर आती है और चिड़िया की तरह उड़ती है. वह अपने विशाल फिन को ऐसे फड़फड़ाती है कि वह देखने में चील की तरह लगती है.

Viral Video : चील ऐसा पक्षी है, जिसे प्रकृति ने उड़ने की अद्‌भुत क्षमता दी है. वह जितनी ऊंचाई पर शान से उड़ता है, उतने ही शान से वो समुद्र के ऊपर उड़कर अपने शिकार को पकड़ता है. सोशल मीडिया में एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक समुद्री मछली पानी से उछलकर चील की तरह उड़ती है. यह वीडियो तेजी से वायरल है, प्रकृति का अद्‌भुत नजारा देखकर बस उसमें रम जाने का मन करता है.

पानी से निकलकर चील की तरह उड़ती है समुद्री मछली मंता रे

वायरल वीडियो में समुद्री मछली मंता रे समुद्र का सीना चीर उछलकर हवा में आती है और बिलकुल चील की तरह कुछ सेकेंड के लिए अपने विशाल पंखों जैसे पेक्टोरल फिन्स को हवा में फड़फड़ाती है. उसी वक्त एक दो चील भी उसके ऊपर से गुजरते हैं. वीडियो में मंता रे का पंख फड़फड़ाना बिलकुल उसे चील का लुक देता है. यह वीडियो बहुत ही अद्‌भुत है. इस वीडियो पर कैप्शन लिखा गया है- ए पक्षी, मैं भी तुम्हारी तरह उड़ सकता हूं.

एक विशाल महासागरीय मछली है मंता रे

वायरल वीडियो को Nature is amazing की ओर से एक्स पर पोस्ट किया गया है. यह वीडियो विशाल महासागरीय मंता रे मछली का है. मंता रे एक विशाल मछली है. उसके फिन विशाल होते हैं और आकार में पक्षियों के पंख की तरह होते हैं. इनकी मदद से मंता रे मछली पानी में आसानी से तैर सकती है. हालांकि मंता रे मछली आमतौर पर इस तरह से पानी से ऊपर नहीं कूदती है, लेकिन वह कई बार इस तरह का आचरण तब दिखाती है जब वह शिकारियों से बचने की कोशिश कर रही या बाहरी दुनिया से संपर्क बनाने के लिए भी वो कई बार इस तरह का व्यवहार करती है.

ये भी पढ़े: Viral Video : OMG, अगर दम ना हो; तो ना देखें ये वीडियो वरना…

 Viral Video : नहीं-नहीं माताजी मुझे नहीं नहाना है, मां ने नहीं सुनी गुहार; सीने से खींचकर अलग किया और पटक कर नहलाया

Video : हरतालिका तीज मेहंदी डिजाइन, 5 मिनट में लाइन और डाॅट्‌स से बनाएं ये सिंपल डिजाइन

Viral Video : हाथी ने सूंड़ से हिरण के डूबते बच्चे को बचाया, वीडियो देख आप कह उठेंगे-तुस्सी ग्रेट हो

Viral Video : ये वीडियो देख कांप जाएंगे आप, डॉल्फिन परिवार की जाइंट मछली ओर्का ने अपनी ट्रेनर को ऐसे निगला

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajneesh anand

रजनीश आनंद प्रभात खबर में सीनियर चीफ कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं और पत्रकारिता के क्षेत्र में 25 वर्षों से अधिक का अनुभव रखती हैं.फिलहाल वे प्रभात खबर के ओरिजिनल, नेशनल, इंटरनेशनल और खेल कैटेगरी के लिए राइटिंग का काम करती हैं. उनकी पहचान फैक्ट बेस्ट रिपोर्टिंग, रिसर्च बेस्ड स्टोरी और एक्सप्लेनर लेखन के लिए है.

राजनीति, सामाजिक सरोकार, ग्रामीण विकास, महिला मुद्दों, इतिहास, खेल, जनजातीय समाज और सार्वजनिक नीतियों से जुड़े विषयों पर उनकी विशेष रुचि रही है. वैसे मुद्दे जो समाज के हाशिये पर मौजूद समुदायों और आम लोगों के जीवन को प्रभावित करते हैं, लेकिन मुख्यधारा की बहस में अपेक्षाकृत कम जगह पाते हैं, ऐसे विषयों पर भी लेखन में रुचि रखती हैं.

रजनीश आनंद कई प्रतिष्ठित पत्रकारिता फेलोशिप से जुड़ी रही हैं. इन्क्लूसिव मीडिया–यूएनडीपी फेलोशिप के तहत उन्होंने झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम (चाईबासा) जिले में माहवारी स्वच्छता और किशोरियों एवं महिलाओं के स्वास्थ्य संबंधी चुनौतियों पर अध्ययन एवं रिपोर्टिंग की. झारखंड सरकार मीडिया फेलोशिप के दौरान महिला सशक्तिकरण, सरकारी योजनाओं के प्रभाव और सामाजिक बदलाव के विभिन्न आयामों पर काम किया. इसके अलावा सेव द चिल्ड्रन फेलोशिप के तहत बच्चों के अधिकार, शिक्षा, सुरक्षा और बाल कल्याण से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग की है.

आदिवासी समाज, विशेषकर मुंडा जनजाति के इतिहास, संस्कृति और समकालीन चुनौतियों पर उनका काम उल्लेखनीय माना जाता है. उन्होंने भूमि, पहचान, परंपरा, सामाजिक बदलाव और आदिवासी समुदायों के अधिकारों से जुड़े विषयों पर व्यापक फील्ड रिपोर्टिंग की है.हाल के वर्षों में उन्होंने झारखंड में ऊर्जा संक्रमण (Energy Transition) और जस्ट ट्रांजिशन की अवधारणा पर भी काम किया है. विशेष रूप से कोयला आधारित अर्थव्यवस्था वाले क्षेत्रों में रोजगार, आजीविका और सामाजिक प्रभावों से जुड़ी चुनौतियों पर उनकी रिपोर्टिंग ने महत्वपूर्ण सवाल उठाए हैं.

रजनीश आनंद झारखंड की राजधानी रांची में रहती हैं और इलाहाबाद विश्वविद्यालय से स्नातक हैं. उन्होंने वर्ष 2000 में पत्रकारिता की शुरुआत झारखंड जागरण दैनिक से की. इसके बाद प्रभात खबर, हिंदुस्तान, रांची एक्सप्रेस और दैनिक जागरण सहित कई प्रमुख समाचार संस्थानों के लिए रिपोर्टिंग और स्वतंत्र लेखन किया. प्रिंट मीडिया के दैनिक, साप्ताहिक, पाक्षिक और सांध्य प्रकाशनों में काम करने के साथ-साथ वे वर्ष 2012 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >