असम कांग्रेस को झटका, भूपेन बोरा 22 फरवरी को BJP में होंगे शामिल

Bhupen Borah: असम कांग्रेस को तगड़ा झटका लगा है. पूर्व प्रदेश अध्यक्ष भूपेन बोरा पार्टी से इस्तीफा देने के बाद बीजेपी में शामिल होने का फैसला किया है. असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने बताया, बोरा 22 फरवरी को बीजेपी में शामिल होंगे.

Bhupen Borah: असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने कहा- असम के CM हिमंता बिस्वा सरमा ने कहा, भूपेन बोरा 22 फरवरी को BJP में शामिल होंगे. दिलीप सैकिया डिटेल्स पर काम करेंगे. उनके साथ, गुवाहाटी और नॉर्थ लखीमपुर में कई कांग्रेसी नेता BJP में शामिल होंगे. वह कांग्रेस में आखिरी जाने-माने हिंदू नेता हैं. हमारे नेशनल प्रेसिडेंट नितिन नवीन ने पहले ही उनके शामिल होने को मंजूरी दे दी है और उनका स्वागत करते हैं. भूपेन बोरा को पूरा सम्मान और इज्जत दी जाएगी. BJP में शामिल होना उनके लिए घर वापसी जैसा होगा क्योंकि यह एक ऐसी पार्टी है जिसमें उनके जैसे कई लोग हैं, जिनके पिता किसी बड़े पद पर नहीं रहे. बोरा ने सोमवार को कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया था.

असम सीएम से मुलाकात के बाद बोरा ने बीजेपी में शामिल होने का ऐलान किया

असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने मंगलवार शाम कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष भूपेन बोरा से मुलाकात की. शर्मा गुवाहाटी के घोरमारा इलाके में बोरा के आवास पर गए, जहां उनकी पत्नी और बेटे ने मुख्यमंत्री की आरती की और स्वागत किया. इससे पहले मुख्यमंत्री ने कहा था कि बोरा के लिए बीजेपी के दरवाजे खुले हैं. हिमंता ने वादा किया था कि वह उन्हें विधानसभा चुनाव में सुरक्षित सीट से जीतने में मदद करेंगे.

भूपेन बोरा ने कांग्रेस पर बोला हमला

भूपेन बोरा ने कांग्रेस पर हमला करते कहा कि असम कांग्रेस अब दो गुटों में बंट गई है – एपीसीसी और एपीसीसी (आर) – तथा कई नेता कांग्रेस में रहना चाहते हैं, लेकिन एपीसीसी (आर) में नहीं. बोरा ने कहा कि उन्होंने पार्टी में 32 साल बिताने के बाद अपना इस्तीफा सौंप दिया. बोरा ने असम के मुख्यमंत्री के बारे में कहा था- 58 विधायकों का समर्थन होने के बावजूद शर्मा को मुख्यमंत्री नहीं बनाया गया, जिसके चलते उन्हें कांग्रेस छोड़ने के लिए मजबूर होना पड़ा. क्या यही आंतरिक लोकतंत्र है? इस तरह की राजनीति कब तक चलेगी? किसी को तो आवाज उठानी ही होगी, और मैंने उठा ली है.

देखें ‘the tantra code’ प्रभात खबर के यूट्यूब चैनल पर जल्द

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Arbindkumar Mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >