Viral Video: साड़ी में भाभी का दिखा जलवा, भोजपुरी गाने पर ऐसे लगाया ठुमका , वीडियो देखते रह जाएंगे

Viral Video: शादी समारोह में जमकर ठुमकते लगते हुए भाभियों का एक वीडियो सोशल मीडिया पर आग लगा रहा है. वीडियो में पहले भाभी को शर्माते देखा जाता है, लेकिन एक बार जब वह स्टेज पर आ जाती है और ठुमके लगाने लगती है, तब देखने वालों की आंखें खुली की खुली रह जाती हैं. देखिए भोजपुरी गाने पर झूमती हुई भाभी का यह वायरल वीडियो.

Viral Video: शादी का नाम सुनते ही तरह-तरह की रस्में, डीजे की धुन पर नागिन डांस और रिश्तेदारों के साथ हंसी-मजाक करना याद आता है. भारत में कहा जाता है कि शादी दो लोगों के बीच नहीं बल्कि दो परिवारों के बीच होती है, इसलिए तो शादी की रस्में शुरू होते ही पूरा परिवार खुशी से झूमने लगता है. जब बात ठुमके लगाने और झूमने की आती है, तो भला भाभियों को कोई कैसे भूल सकता है. उनका जबर्दस्त डांस ही तो शादी के जश्न में चार चांद लगाता है. सोशल मीडिया पर शादी समारोह में डांस कर रही ऐसी ही एक भाभी का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है.

भाभी ने डांस से स्टेज पर लगाया आग

वीडियो में देखा जा सकता है कि एक महिला हरी रंग की साड़ी पहनकर भोजपुरी गाने की धुन पर जमकर ठुमके लगा रही है. तभी वहां उनकी भाभी आती हैं, जिन्हें देख हरी साड़ी पहने महिला उन्हें स्टेज पर हाथ पकड़कर लेकर आती है और नाचने का इशारा करती है, पर भाभी को इतने सारे मेहमानों के सामने नाचने में शर्म आती है. लेकिन स्टेज पर नाच रही बाकी भाभियों को देखकर वह भी शर्म भूलकर स्टेज पर अपना जलवा दिखाते हुए गजब के ठुमके लगाने लगती हैं.

भाभी के डांस ने लोगों को बनाया दीवाना

भाभी का ऐसा अनोखा रूप और बेहतरीन डांस देखकर सब हैरान रह जाते हैं और उनका जोश बढ़ाने के लिए चिल्लाने लगते हैं. भाभी को स्टेज पर ऐसे झूमते देख जेठ शर्मा जाता हैं और नजरें चुराने लगता हैं, जो कि इस वीडियो को और मजेदार बनाता है. वीडियो देखकर साफ पता चलता है कि भाभी बहुत खुश हैं और उन्हें सभी भाभियों के साथ डीजे की धुन पर कमर मटकाने में बहुत आनंद आ रहा है. इस वीडियो के सामने आने के बाद लोगों ने पूरा कमेंट सेक्शन भाभी की तारीफों से भर दिया है. इस वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर @pihu_gkp नाम के यूजर द्वारा शेयर किया गया है.

यह भी पढ़े: Video : मंत्री जी को आया इतना गुस्सा, फेंक दिया गुलदस्ता

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Neha Kumari

नेहा कुमारी प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं. उन्हें लेखन के क्षेत्र में एक वर्ष से अधिक का अनुभव है. पिछले छह महीनों से वे राशिफल और धर्म से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं. उनका मुख्य कार्य व्रत-त्योहारों, पौराणिक कथाओं और भारतीय रीति-रिवाजों से जुड़ी जानकारी को सरल भाषा में लोगों तक पहुंचाना है. नेहा का हमेशा यह प्रयास रहता है कि वे कठिन से कठिन विषय को भी इतना आसान और रोचक बना दें कि हर कोई उसे सहजता से पढ़ और समझ सके. उनका मानना है कि यदि धर्म और संस्कृति से जुड़ी जानकारी सरल शब्दों में मिले, तो लोग अपनी परंपराओं से बेहतर तरीके से जुड़ पाते हैं. डिजिटल मीडिया में अपने करियर की शुरुआत उन्होंने प्रभात खबर में ही ‘नेशनल’ और ‘वर्ल्ड’ डेस्क पर छह महीने की इंटर्नशिप के साथ की थी. इस दौरान उन्होंने रियल-टाइम खबरों पर काम करना, तेजी और सटीकता के साथ कंटेंट लिखना, ट्रेंडिंग विषयों की पहचान करना और डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को करीब से समझा. इस अनुभव ने उनकी न्यूज़ सेंस, लेखन क्षमता और खबरों को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने की समझ को और अधिक मजबूत बनाया.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >