Today News Wrap: जेल गए झारखंड के मंत्री आलमगीर आलम, दिल्ली में भीषण जल संकट, पढ़ें दिनभर की बड़ी खबरें

Today News Wrap: गुरुवार को देश-दुनिया से कई बड़ी खबरें आईं. जो दिनभर सुर्खियों में रहीं. दिल्ली में भीषण गर्मी के कारण जल संकट की स्थिति उत्पन्न हो गई है. वहीं केजरीवाल की याचिका पर 1 जून को होगी सुनवाई. पढ़ें दिनभर की सभी बड़ी खबरें

यमुना जल को लेकर हरियाणा के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट जाएगी दिल्ली सरकार

दिल्ली में भीषण जल संकट की स्थिति उत्पन्न हो गई है. इस बीच आप की नेता और मंत्री आतिशी ने कहा है कि यमुना जल को लेकर हरियाणा सरकार के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट जाएगी सरकार. पूरी खबर यहां पढ़ें.

अरविंद केजरीवाल की याचिका पर 1 जून को होगी सुनवाई

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की याचिका पर राऊज एवेंन्यू कोर्ट में 1 जून को सुनवाई होगी. केजरीवाल ने जमानत अवधि को 2 जून से 7 दिनों के लिए आगे बढ़ाने की मांग की गई है. यहां पढ़ें पूरी खबर.

जेल गए झारखंड के मंत्री आलमगीर आलम

झारखंड के ग्रामीण विकास विभाग के मंत्री आलमगीर आलम को 13 दिन की ईडी रिमांड के बाद बिरसा मुंडा सेंट्रल जेल भेज दिया गया. टेंडर में कमीशनखोरी के मामले में उन्हें गिरफ्तार किया गया था. यहां पढ़ें पूरी खबर.

गिरिडीह के देवरी में दो बच्चे तालाब में डूबे

गिरिडीह जिले के दवरी थाना क्षेत्र में एक तालाब में डूबने से 2 बच्चों की मौत हो गई है. भीषण गर्मी के बीच दोनों बच्चे नहाने के लिए तालाब में गए थे. यहां पढ़ें पूरी खबर.

राशन घोटाला मामले में बांग्ला अभिनेत्री से होगी पूछताछ

पश्चिम बंगाल में हुए राशन घोटाला मामले में बांग्ला फिल्मों की जानी-मानी अभिनेत्री रितुपर्णा सेनगुप्ता से पूछताछ होगी. प्रवर्तन निदेशालय ने उन्हें नोटिस भेजकर 5 जून को पूछताछ के लिए ईडी दफ्तर बुलाया है. यहां पढ़ें पूरी खबर.

तेजस्वी यादव ने कहा- चुनाव बाद बिहार में होगा बड़ा बदलाव

आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने लोकसभा चुनाव के बाद बिहार में बड़े बदलाव के संकेत दिए हैं. उन्होंने कहा कि बिहार में प्रशासनिक कामकाज सीएम आवास की जगह राजभवन से चल रहा है. 4 जून के बाद हमारे चाचा (नीतीश कुमार) अपनी पार्टी को बचाने के लिए कोई बड़ा फैसला ले सकते हैं. यहां पढ़ें पूरी खबर.

शिक्षा विभाग पर भड़के गिरिराज सिंह

केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने बिहार में स्कूल बंद होने के बावजूद शिक्षकों को बुलाए जाने के मुद्दे पर शिक्षा विभाग की कड़ी आलोचना की है. उन्होंने कहा कि गता है जैसे शिक्षा विभाग में ऐसा कोई व्यक्ति नहीं है, जिसमें संवेदना है. शिक्षा विभाग को रोबोट की तरह चलाया जा रहा है, तुगलकी कानून लागू किया जा रहा है. इससे राज्य सरकार की छवि खराब हो रही है. यहां पढ़ें पूरी खबर.

यूपी में गर्मी से हाहाकार, लू से एक दिन में 56 की मौत, प्रयागराज सबसे गर्म

यूपी में पॉवर कट के कारण जनता गुस्से में है. राजधानी लखनऊ में लोग सड़क पर उतर कर प्रदर्शन कर रहे हैं. बरेली में पॉवर हाउस में आक्रोशित जनता ने तोड़फोड़ कर दी है. यहां पढ़ें पूरी खबर.

नोएडा सेक्टर 100 में मल्टीस्टोरी बिल्डिंग में एसी फटने से लगी आग, कई फ्लैट चपेट में

Noida Fire नोएडा के सेक्टर 100 में एक मल्टी स्टोरी बिल्डिंग के फ्लैट में आ लग गई. एसी फटने से आग लगने की बात सामने आई है. यहां पढ़ें पूरी खबर.

Kota Factory season 3 OTT Release: अगर जानना चाहते हैं कोटा फैक्ट्री सीजन 3 की रिलीज डेट, तो अभी सॉल्व करें ये कैलकुलेशन

पंचायत 3 की स्ट्रीमिंग के बाद जितेंद्र कुमार कोटा सीजन 3 के साथ दर्शकों को एक बार फिर एंटरटेन करने के लिए आ रहे हैं. मोस्ट अवेटेड वेब सीरीज की आज अनाउंसमेंट हुई. कोटा फैक्ट्री 3 जून के महीने में रिलीज होगी. हालांकि ऑफिशियल डेट की घोषणा नहीं की गई है. यहां पढ़ें पूरी खबर.

एमएस धोनी नहीं बन सकते हैं टीम इंडिया के हेड कोच, कारण जान हो जाएंगे हैरान

जैसा की हम सभी जानते हैं कि एमएस धोनी के चाहने वालों की लिस्ट काफी लंबी है और सभी कहते हैं कि एमएस धोनी भारतीय टीम के हेड कोच के रूप में अपनी सेवा दें. मगर आप इस बात से अंजान होंगे कि धोनी के लिए भारतीय टीम का कोच बनना तो दूर की बात, उनके लिए आवेदन करना भी संभव नहीं है. तो चलिए जानते हैं इसके पीछे की वजह. यहां पढ़ें पूरी खबर.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Arbindkumar mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >