Weather Forecast : देश के कई राज्यों में अलग-अलग स्थानों पर वज्रपात की संभावना, चलेंगी तेज हवाएं
New Delhi: A man holds an umbrella walk on a road during heavy rain, in New Delhi, Thursday, June 17, 2021. (PTI Photo/Arun Sharma)(PTI06_17_2021_000018A)
Weather Forecast Today LIVE Updates, 28 June 2021, Rain Alert, Monsoon 2021 Latest Update : बिहार में दो दिन बाद से भारी बारिश के आसार है. झारखंड में बारिश गतिविधियां कम नजर आएंगी. बंगाल सहित पूर्वी भारत में बारिश जारी रहेगी. वहीं, उत्तर प्रदेश में आज के बाद बरिश में कमी आएगी. इधर (delhi rain) दिल्ली, पंजाब, हरियाणा सहित पर राजस्थान व मध्य प्रदेश (up,bihar,MP.UP, Jharkhand weather,heavy rain) के अधिकांश हिस्सों में मौसम शुष्क और हल्का गर्म रहेगा. मौसम से जुडी हर जानकारी के लिए बनें रहें prabhatkhabar.com साथ….
देश के कई राज्यों में अलग-अलग स्थानों पर वज्रपात की संभावना, चलेंगी तेज हवाएं
पश्चिम उत्तर प्रदेश, राजस्थान, पश्चिम मध्य और विदर्भ, उत्तराखंड, पूर्वी उत्तर प्रदेश, पूर्वी मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, बिहार में अलग-अलग स्थानों पर गरज के साथ बिजली गिरने और 30-40 किमी प्रति घंटे की गति के साथ तेज हवाओं के चलने की संभावना है. झारखंड, गंगीय पश्चिम बंगाल, ओडिशा, असम और मेघालय, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा, कोंकण और गोवा, तटीय आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, उत्तर आंतरिक कर्नाटक, तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल, लक्षद्वीप, मध्य महाराष्ट्र, दक्षिण-पश्चिम और पश्चिम मध्य सागर के ऊपर 40-50 किमी प्रति घंटे से 60 किमी प्रति घंटे की गति से तेज हवाएं चलने की संभावना है. मछुआरों को इन क्षेत्रों में नहीं जाने की सलाह दी जाती है.
जम्मू-कश्मीर के किश्तवार जिले में अब तक हुई देश में सबसे कम बारिश
देश में सबसे ज्यादा बारिश की कमी जम्मू-कश्मीर के किश्तवार जिले में है. यहां सामान्य 68.4 मिमी के मुकाबले पांच मिमी बारिश दर्ज की गयी है. इसमें 93 फीसदी की कमी है.
मध्य दिल्ली भारत में दूसरा सबसे अधिक वर्षा की कमी वाला जिला: मौसम विभाग
मध्य दिल्ली में इस मानसून के मौसम में अब तक केवल 8.5 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गयी है, जो देश में दूसरा सबसे अधिक बारिश की कमी वाला जिला है. भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के आंकड़ों के अनुसार यह जानकारी सामने आयी है. भारत में एक जून से 30 सितंबर तक आधिकारिक तौर पर मानसून का मौसम माना जाता है. मध्य दिल्ली में एक जून के बाद से सामान्य 53.3 मिमी के मुकाबले केवल 8.5 मिमी बारिश हुई है, जिसमें 84 प्रतिशत की कमी है.
कई राज्यों में अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश की संभावना
असम, मेघालय, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम, अरुणाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पूर्वी राजस्थान, पश्चिम मध्य प्रदेश, विदर्भ, बिहार, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा, गुजरात, मध्य महाराष्ट्र, मराठवाड़ा, कोंकण और गोवा और तेलंगाना के अलग-अलग स्थानों पर अत्यधिक भारी बारिश के साथ भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है.
वज्रपात की आशंका को लेकर मौसम विभाग ने दिये सात सुझाव
भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने वज्रपात की आशंका के मद्देनजर चेतावनी जारी की है. साथ ही लोगों को वज्रपात में जान-माल के नुकसान से बचने के लिए सात सुझाव दिये हैं.
अलग-थलग पड़े पेड़ों के नीचे आश्रय ना लें.
तालाबों, झीलों और बाहरी पानी वाले क्षेत्र (जैसे धान की रोपाई) से तुरंत बाहर निकलें और दूर रहें.
गड़गड़ाहट सुन कर घर के अंदर जाएं या सुरक्षित पक्के आश्रयों की तलाश करें. गड़गड़ाहट की आखिरी ताली सुनने के बाद 30 मिनट तक घर के अंदर रहें.
यदि कोई आश्रय उपलब्ध नहीं है, तो तुरंत बिजली के क्राउच (एक गेंद जैसी स्थिति में अपना सिर टक कर अपने कानों पर रखें, ताकि आप जमीन से कम-से-कम संपर्क के साथ नीचे हों).
यात्रा के दौरान गरज के साथ कार या बस या ट्रेन के अंदर रहें.
इलेक्ट्रिक/इलेक्ट्रॉनिक उपकरण का प्रयोग ना करें.
गिरी हुई बिजली लाइनों से दूर रहें.
मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, उत्तर प्रदेश, बिहार और झारखंड में गरज के साथ बादल छाये रहने की संभावना
मध्य भारत के मैदानी इलाकों में नमी बढ़ने के कारण मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, उत्तर प्रदेश, बिहार और झारखंड में गरज के साथ बादल छाये रहने की संभावना है. इससे चोट लग सकती है, जिससे बाहर काम करनेवाले लोगों और जानवरों को हताहत हो सकता है.
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए