ePaper

School fees news : मनमानी फीस वसूल रहे हैं स्कूल, सरकार ने कहा- करें शिकायत होगी कार्रवाई

Updated at : 06 Dec 2020 2:54 PM (IST)
विज्ञापन
School fees news : मनमानी फीस वसूल रहे हैं स्कूल, सरकार ने कहा- करें शिकायत होगी कार्रवाई

कोरोना संक्रमण की वजह से स्कूल बंद हैं. ऑनलाइन क्लास जारी है. बच्चों को उनकी पढ़ाई का नुकसान ना हो इसलिए स्कूल बच्चों को ऑनलाइन पढ़ा रहे हैं. अब कई जगहों से खबर आ रही है कि इस कोरोना संकट में भी स्कूल प्रबंधन ने फीस बढ़ा दी है. नोएडा इलाके में कई स्कूलों ने लगभग 20 से 25 फीसद की स्कूल फीस में बढोतरी की है. Private schools are charging arbitrary fees even in Corona crisis, complain

विज्ञापन

कोरोना संक्रमण की वजह से स्कूल बंद हैं. ऑनलाइन क्लास जारी है. बच्चों को उनकी पढ़ाई का नुकसान ना हो इसलिए स्कूल बच्चों को ऑनलाइन पढ़ा रहे हैं. अब कई जगहों से खबर आ रही है कि इस कोरोना संकट में भी स्कूल प्रबंधन ने फीस बढ़ा दी है. नोएडा इलाके में कई स्कूलों ने लगभग 20 से 25 फीसद की स्कूल फीस में बढोतरी की है.

रोजगार का संकट है. जिनके पास नौकरी है उनकी भी सैलरी कट रही है. ऐसे में स्कूल फीस की बढोतरी अभिभावकों को परेशान कर रही है. स्कूल प्रबंधन अभिभावकों पर फीस जमा करने का दबाव बना रहे हैं. फीस जमा ना करने पर बच्चों की ऑनलाइन क्लास रोकने का जिक्र कर रहे हैं. ऐसे में अभिभावक दबाव में है.

Also Read: Vegetable Price: बचा है सिर्फ 3- 4 दिनों का स्टॉक, किसान आंदोलन का असर इन सब्जियों पर

9 से 12 वीं क्लास के बच्चों की ऑफलाइन क्लास शुरू हो गयी है लेकिन इसके लिए भी अभिभावकों की इजाजत जरूरी है. कई प्राइवेट स्कूल में अब भी बच्चे नहीं पहुंच रहे हैं अभिभावक बच्चों को लेकर रिस्क नहीं लेना चाहते. इस बढी फीस की वजह से कई अभिभावक परेशान है.

महेश का बच्चा एक नामी स्कूल में पढ़ता है उन्होंने बताया कि स्कूल एक साथ पांच महीने की फीस मांग रहा है. इसमें कई तरह की फीस जो नहीं लेनी चाहिए उसे भी जोड़ दिया गया है. एक तो बढ़ी हुई फीस ऊपर से एकस्ट्रा कई तरह के चार्ज हैं जो इस कोरोना संकट में हमें और परेशान कर रहे हैं.

Also Read: coronavirus fight इस देश में अमीरों पर लगा टैक्स, कोरोना से लड़ाई के लिए देंगे पैसे

सरकार को स्कूल की इस मनमानी पर ध्यान देना चाहिए. दूसरी तरह सरकारी अधिकारियों को कहना है कि स्कूल फीस के लिए दबाल नहीं बना सकता. अगर हमारे पास कोई लिखित शिकायत आयेगी तो इसकी जरूर जांच की जायेगी. सरकार के इन तमाम प्रयासों के बाद भी स्कूल मनमानी फीस वसूल रहे हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola