प्रतापगढ़...केदारनाथ और अब कन्याकुमारी, चुनाव नतीजों से पहले फिर आध्यात्मिक यात्रा पर जाएंगे पीएम मोदी

PM Modi: लोकसभा चुनाव के आखिरी चरण के चुनाव प्रचार के बाद पीएम मोदी एक बार फिर आध्यात्मिक यात्रा पर जा रहे हैं. पीएम मोदी इस बार कन्याकुमारी जा रहे हैं. पीएम मोदी स्वामी विवेकानंद को श्रद्धांजलि देने के लिए बनाए गए स्मारक रॉक मेमोरियल में ध्यान लगाएंगे.

PM Modi: 18वीं लोकसभा चुनाव के आखिरी दौर की वोटिंग 1 जून को होगी. सियासी पार्टी पूरे दमखम के साथ प्रचार अभियान में लगी है. वोटों की गिनती और चुनाव का परिणाम 4 जून को आ जाएंगे. वहीं प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 30 मई को लोकसभा चुनाव प्रचार के समापन के बाद कन्याकुमारी में ध्यान लगाएंगे. पीएम मोदी 30 मई से 1 जून तक ध्यान में रहेंगे. पीएम मोदी स्वामी विवेकानंद को श्रद्धांजलि देने के लिए बनाए गए स्मारक रॉक मेमोरियल में ध्यान लगाएंगे. स्वामी विवेकानंद ने भी यहां पर तप किया था. गौरतलब है कि पीएम मोदी ने 2014 में शिवाजी के प्रतापगढ़, 2019 में केदारनाथ और अब 2024 में स्वामी विवेकानंद के रॉक मेमोरियल में ध्यान लगाने जा रहे हैं.

रॉक मेमोरियल में ध्यान लगाएंगे पीएम मोदी
बीजेपी नेताओं ने बताया कि पीएम मोदी ध्यान मंडपम में 30 मई की शाम से एक जून की शाम तक ध्यान की अवस्था में रहेंगे. ऐसा माना जाता है कि यह वही स्थान हैं जहां आध्यात्मिक विभूति विवेकानंद को भारत माता के बारे में दिव्य दृष्टि प्राप्त हुई थी. प्रधानमंत्री ने पिछले लोकसभा चुनाव अभियान के बाद केदारनाथ की गुफा में इसी तरह ध्यान लगाया था. पार्टी पदाधिकारियों ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने अपने आध्यात्मिक प्रवास के लिए कन्याकुमारी को इसलिए चुना क्योंकि वह देश में विवेकानंद के दृष्टिकोण को साकार करना चाहते हैं. उन्हें यह विश्वास है कि चार जून को मतगणना होने के बाद वह तीसरी बार सत्ता में वापस लौटेंगे. लोकसभा चुनाव के लिए अंतिम चरण का मतदान एक जून को होना है. मतदान होने से दो दिन पहले चुनाव-प्रचार समाप्त हो जाता है.

स्वामी विवेकानंद ने लगाया था यहां ध्यान
भाजपा के पदाधिकारियों ने बताया कि जिस स्थान पर प्रधानमंत्री ध्यान लगाएंगे उसका विवेकानंद के जीवन पर बड़ा प्रभाव था. उन्होंने बताया कि पूरे देश में घूमने के बाद विवेकानंद यही पहुंचे थे. उन्होंने यहां तीन दिन तक ध्यान लगाया और एक विकसित भारत का सपना देखा था. भाजपा के एक नेता ने कहा कि उसी स्थान पर ध्यान करना स्वामी जी के विकसित भारत के दृष्टिकोण को जीवन में लाने की प्रधानमंत्री मोदी की प्रतिबद्धता को दर्शाता है. उन्होंने कहा कि इस स्थान को पवित्र ग्रंथों में भगवान शिव के लिए देवी पार्वती के ध्यान स्थल के रूप में भी जाना जाता है. यह स्थान भारत का सर्वाधिक दक्षिणी छोर है. भाजपा नेता ने कहा कि यह वह स्थान है जहां पर पूर्वी और पश्चिमी तटरेखाएं मिलती हैं और हिंद महासागर, बंगाल की खाड़ी तथा अरब सागर मिलते हैं.

कांग्रेस ने लगाया यह आरोप
बीजेपी के एक नेता ने कहा है कि प्रधानमंत्री मोदी कन्याकुमारी जाकर राष्ट्रीय एकता का संकेत दे रहे हैं. उन्होंने कहा कि यह तमिलनाडु के प्रति उनकी गहरी प्रतिबद्धता और स्नेह को भी दर्शाता है कि वह चुनाव खत्म होने के बाद भी राज्य का दौरा कर रहे हैं. कांग्रेस की तमिलनाडु इकाई ने मामले पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि निर्वाचन आयोग को प्रधानमंत्री के कार्यक्रम को अनुमति नहीं देनी चाहिए क्योंकि आदर्श आचार संहिता लागू है. तमिलनाडु प्रदेश कांग्रेस कमेटी (टीएनसीसी) अध्यक्ष के.सेल्वापेरुन्थागई ने आरोप लगाया ऐसा कदम प्रचार की समाप्ति के बाद ‘‘परोक्ष प्रचार’’ का एक प्रयास है. सेल्वापेरुन्थागई ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर पोस्ट में लिखा कि यह स्पष्ट है कि पीएम मोदी मतदान के 48 घंटे पहले से प्रचार नहीं करने की अवधि के दौरान मीडिया के माध्यम से अप्रत्यक्ष प्रचार करना चाहते हैं. इस संबंध में कल निर्वाचन आयोग को एक पत्र सौंपा जाएगा. अगर जरूरत पड़ी तो अदालत का दरवाजा भी खटखटाएंगे.

Also Read: MP News: मध्यप्रदेश में कुल्हाड़ी से काटकर आठ लोगों की हत्या, आरोपी ने खुद भी लगाई फांसी

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >