असम पंचायत चुनाव में NDA की बंपर जीत, अमित शाह ने बताया ऐतिहासिक

Panchayat Election Assam: असम पंचायत चुनाव में एनडीए की सफलता पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने खुशी जताते हुए इस जीत को ऐतिहासिक बताया है. इस बड़ी जीत के एनडीए गदगद है. सीएम हिमंता ने असम के लोगों का धन्यवाद किया है.

Panchayat Election Assam: असम पंचायत चुनाव में एनडीए ने बंपर जीत दर्ज की है. असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने सोशल मीडिया एक्स पर एक पोस्ट में बताया कि एनडीए ने जिला परिषद चुनावों में 76.22 फीसदी मतदान के साथ जीत दर्ज कर ली है. एनडीए को 397 सीटों में से 300 सीटों पर जीत मिली है. जबकि आंचलिक पंचायत चुनावों में सत्तारूढ़ गठबंधन को 66 फीसदी वोट के साथ 2,192 सीटें में से 1436 सीटें हासिल हुई हैं. इस जीत से एनडीए गदगद है.

अमित शाह ने जीत को बताया ऐतिहासिक

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने असम में पंचायत चुनावों में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) की जीत को ऐतिहासिक करार दिया है. उस प्रचंड जीत के लिए अमित शाह ने मंगलवार को राज्य के लोगों के प्रति आभार जताया है. उन्होंने कहा कि यह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जन-केंद्रित नीतियों को हासिल समर्थन की पुष्टि है. शाह ने एक्स पर पोस्ट कर कहा “पंचायत चुनाव 2025 में NDA को ऐतिहासिक जीत दिलाने के लिए असम के लोगों का आभार. यह जीत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जन-केंद्रित नीतियों का समर्थन है, जो असम में शांति और समृद्धि का एक नया युग लेकर आई हैं.”

अमित शाह ने दी जीत की बधाई

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा, भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश इकाई के अध्यक्ष दिलीप सैकिया और पार्टी कार्यकर्ताओं को प्रधानमंत्री मोदी के विकास के संदेश को घर-घर पहुंचाने के उनके समर्पित प्रयासों के लिए बधाई दी. शाह ने कहा “हम सब मिलकर सभी के लिए एक विकसित असम का निर्माण करेंगे.”

सीएम हिमंता ने कहा- धन्यवाद असम

एनडीए की बंपर जीत के बाद असम के सीएम हिमंता बिस्वा सरमा ने ट्वीट कर कहा “धन्यवाद, असम! पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में, टीम एनडीए ने असम पंचायत पोल 2025 में व्यापक जीत हासिल की है. लोगों का जनादेश हमारे कल्याणकारी शासन का एक शानदार समर्थन और 2026 की ओर बढ़ने के लिए विश्वास का एक मजबूत प्रदर्शन है. इस अभियान के दौरान उनके अटूट समर्थन के लिए जेपी नड्डा, गृह मंत्री अमित शाह और बीएल संतोष का आभार जताया है.”

Also Read: ‘घर में घुसकर मारेंगे, नहीं मिलेगा बचने का मौका…’, आदमपुर में गरजे पीएम मोदी, कहा- भारत पक्का जवाब देगा

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >