महुआ मोइत्रा मामला: एथिक्स कमेटी की रिपोर्ट लोकसभा में पेश, टीएमसी सांसदों के हंगामे के बाद कार्यवाही स्थगित

Published by : ArbindKumar Mishra Updated At : 08 Dec 2023 6:53 AM

विज्ञापन

New Delhi: TMC MP Mahua Moitra on the first day of the Winter session of Parliament, in New Delhi, Monday, Dec. 4, 2023. (PTI Photo/Kamal Singh)(PTI12_04_2023_000048A)

बीजेपी ने लोकसभा के अपने सभी सांसदों को 8 दिसंबर 2023 को सदन में उपस्थित रहने के लिए एक लाइन व्हिप जारी किया है. लोकसभा की एथिक्स कमेटी की रिपोर्ट सोमवार को सदन की कार्यसूची के अनुसार पेश की जानी थी, लेकिन पेश नहीं किया जा सका.

विज्ञापन

तृणमूल कांग्रेस सांसद महुआ मोइत्रा मामले पर एथिक्स कमेटी शुक्रवार को किसी भी समय अपनी रिपोर्ट लोकसभा में पेश कर सकती है. रिपोर्ट पेश किए जाने के बाद मोइत्रा की संसद सदस्या खत्म करने का प्रस्ताव भी लाया जा सकता है. इधर भारतीय जनता पार्टी ने संसद में अपने सांसदों की उपस्थिति को लेकर व्हिप जारी किया है.

दोपहर 12 बजे के बाद किसी भी समय एथिक्स कमेटी कर सकती है रिपोर्ट पेश

सूत्रों के हवाले से खबर आ रही है कि टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा मामले में संसद की एथिक्स कमेटी शुक्रवार को दोपहर 12 बजे के बाद किसी भी समय अपनी रिपोर्ट पेश कर सकती है.

बीजेपी ने अपने सांसदों के लिए जारी किया व्हिप

बीजेपी ने लोकसभा के अपने सभी सांसदों को 8 दिसंबर 2023 को सदन में उपस्थित रहने के लिए एक लाइन व्हिप जारी किया है. पार्टी की ओर से कहा गया कि कुछ बहुत ही महत्वपूर्ण विधायी कार्यों पर चर्चा की जाएगी और सरकार के रुख का समर्थन किया जाएगा.

सोमवार को ही पेश किया जाना था रिपोर्ट

लोकसभा की एथिक्स कमेटी की रिपोर्ट सोमवार को सदन की कार्यसूची के अनुसार पेश की जानी थी, लेकिन पेश नहीं किया जा सका. जिसपर विपक्ष के कुछ सांसदों ने हैरानी जताई. लोकसभा में कांग्रेस के नेता अधीर रंजन चौधरी ने कहा कि रिपोर्ट किस कारण से प्रस्तुत नहीं की गई, उसका कारण समिति को ज्यादा अच्छी तरह पता होगा. उन्होंने कहा कि कोई वजह रही होगी जिसने उन्हें सोमवार को रिपोर्ट पेश नहीं करने के लिए बाध्य किया. चौधरी ने कहा, आज या कल, किसी दिन तो यह पेश की जाएगी.

क्या है महुआ मोइत्रा पर आरोप

दरअसल तृणमूल कांग्रेस सांसद महुआ मोइत्रा पर ‘पैसे लेकर सवाल पूछने’ का आरोप लगा है. इस मामले को लेकर उनको निष्कासित करने की सिफारिश की गई है. महुआ मोइत्रा पर बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे ने आरोप लगाया था. जिसमें उन्होंने कहा था कि महुआ ने बिजनेसमैन दर्शन हीरानंदानी के कहने पर संसद में अदाणी ग्रुप और पीएम मोदी पर लगातार हमला बोला और इसी मुद्दे से जुड़े सवाल उठाए. दुबे ने आरोप लगाया था, इसके बदले बिजनेसमैन से महुआ को गिफ्ट्स मिले थे. महुआ पर ये भी आरोप लगे थे कि उन्होंने अपनी संसदीय आईडी का लॉगइन पासवर्ड व्यापारी के साथ शेयर किया था.

एथिक्स कमेटी ने 9 नवंबर को मोइत्रा के आरोपों पर निष्कासित करने की सिफारिश को स्वीकार किया था

समिति ने 9 नवंबर को अपनी एक बैठक में मोइत्रा को ‘पैसे लेकर सदन में सवाल पूछने’ के आरोपों में लोकसभा से निष्कासित करने की सिफारिश करने वाली रिपोर्ट को स्वीकार किया था. समिति के छह सदस्यों ने रिपोर्ट के पक्ष में मतदान किया था. इनमें कांग्रेस से निलंबित पार्टी सांसद परणीत कौर भी शामिल थीं. समिति के चार विपक्षी सदस्यों ने रिपोर्ट पर असहमति नोट दिए थे.

विज्ञापन
ArbindKumar Mishra

लेखक के बारे में

By ArbindKumar Mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभालने के साथ-साथ एक पूरी शिफ्ट का नेतृत्व (Shift Lead) भी कर रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola