Heavy Rain Warning: तूफान दाना का कहर जारी, आईएमडी का हाई अलर्ट, अगले 24 घंटे होती रहेगी बारिश!

Heavy Rain Warning: मौसम विभाग ने कहा है कि चक्रवाती तूफान दाना अगले 6 घंटों में एक गहरे दबाव के साथ कमजोर हो जाएगा. इस दौरान हवा की गति 65 से 70 किमी प्रति घंटे से बढ़कर 85 किमी प्रति घंटे हो जाएगी. IMD ने कहा कि अगले 24 घंटों तक ओडिशा और बंगाल के कई इलाकों में बारिश का दौर जारी रहेगा.

Heavy Rain Warning: भयंकर चक्रवाती तूफान दाना ओडिशा तट को पार कर गया है. भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने कहा है कि गुरुवार आधी रात से शुक्रवार सुबह तक तूफान का लैंडफॉल हुआ. लैंडफाल की प्रक्रिया करीब चार से पांच घंटे तक जारी रही. लैंडफॉल के दौरान बारिश और तेज हवा के साथ-साथ समुद्र में ऊंची-ऊंची लहरें भी उठी. आईएमडी की निदेशक मनोरमा मोहंती ने बताया कि गंभीर चक्रवाती तूफान दाना (Cyclone Dana) ओडिशा तट को पार कर गया है. अब यह कमजोर होकर एक चक्रवाती तूफान बन गया है. अगले 6 घंटों में यह एक गहरे दबाव में कमजोर हो जाएगा. इस दौरान हवा की गति 65 से 70 किमी प्रति घंटे से बढ़कर 85 किमी प्रति घंटे हो जाएगी. उन्होंने कहा कि अगले 24 घंटों तक बारिश जारी रहेगी. हालांकि कल यानी शनिवार से बारिश और पानी से थोड़ी राहत मिलेगी.

बंगाल में भारी बारिश का जारी रहेगा दौर (Bengal Weather)

मौसम विभाग ने कहा है कि चक्रवात दाना का कहर अभी जारी रहेगा. आईएमडी के डीजी डॉ मृत्युंजय महापात्र ने बताया कि लैंडफॉल के समय तूफान दाना की गति 100 से 120 किमी प्रति घंटे थी. तट से टकराने के बाद यह उत्तर-उत्तर-पश्चिम दिशा की ओर बढ़ता रहा. फिलहाल तूफान के कारण ओडिशा के जिलों में बारिश जारी रहेगी. 50 से 55 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा भी चलेगी. वहीं गंगीय पश्चिम बंगाल के पास के जिलों में अगले 24 घंटों के दौरान दो स्थानों में से एक में 20 सेमी से अधिक वर्षा हो सकती है.

चक्रवाती तूफान दाना के कारण ओडिशा में भारी बारिश

तूफान दाना के कारण ओडिशा में मूसलाधार बारिश हो रही है. भुवनेश्वर के क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक बीते 24 घंटों के दौरान भद्रक जिले के चांदबाली में सबसे अधिक बारिश करीब 158 मिलीमीटर दर्ज की गई. वहीं, केंद्रपाड़ा जिले के राजकनिका क्षेत्र में 156 मिमी बारिश हुई. वहीं आईएमडी ने ओडिशा के कई जिलों में शनिवार सुबह तक भारी बारिश का अनुमान जाहिर किया है. मौसम विभाग ने भद्रक, बालासोर, क्योंझर और मयूरभंज जिलों के लिए रेड अलर्ट जारी किया है. वहीं केंद्रपाड़ा, कटक, जाजपुर और ढेंकनाल जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है.

चक्रवात दाना के कारण एक की मौत

चक्रवाती तूफान दाना का खासा असर पश्चिम बंगाल में भी दिखाई दे रहा है. कई इलाकों में जोरदार बारिश हो रही है. तूफान के कारण एक शख्स की मौत हो गई. वहीं तूफान के कारण प्रशासन ने निचले इलाकों से 2 लाख से ज्यादा लोगों को निकाल कर सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया है. वहीं, मौसम विभाग का कहना है कि बंगाल में तूफान के कारण कल भी बारिश का दौर जारी रह सकता है. भाषा इनपुट के साथ

Also Read: Lawrence Bishnoi: लॉरेंस बिश्नोई गैंग के 7 शूटर गिरफ्तार, बना रहे थे बड़ा प्लान, हथियार भी जब्त

J&K Target Killing : आखिर क्या चाहता है पाकिस्तान? 15 दिनों में 20 की मौत, भड़के फारूक अब्दुल्ला, देखें वीडियो

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >